Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पश्चिमी चंपारण के पत्रकारों ने ‘जिला पत्रकार संघ’ का गठन किया

बिहार : पश्चिम चम्पारण जिला के पत्रकारों की एक बैठक नगर परिषद सभागार में रविवार को संपन्न हुई। इसमें “जिला पत्रकार संघ” का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता संजय राव ने की। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, उनके बच्चों की शिक्षा, परिवार की चिकित्सा सम्बन्धित 15 सूत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। तदुपरांत जिला प्रशासन को एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। वहीं देश में पत्रकारों के साथ आए दिन घटित हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सभी पत्रकारों ने पत्रकारों की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की।

पश्चिमी चंपारण की मीडिया की दशा एवं दिशा को सुधारने के लिए एक टीम का भी गठन किया गया। इसके अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दुबे, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं सत्येन्द्र पाठक, सचिव संजय कुमार राव एवं सचिव अश्वनी सिंह, संयुक्त सचिव कुमार शानू, कोषाध्यक्ष अशुतोष वर्णवाल, उप कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार उर्फ सोनू भारद्वाज, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता आदित्य कुमार दुबे बनाए गए। संगठन के सफल संचालन के लिए संगठन महामन्त्री अवधेश कुमार शर्मा, संगठन मंत्री निरंकार भाष्कर सर्वसम्मति से चुने गए हैं। तदुपरान्त मन्टू गुप्ता, सोहन प्रसाद, गोविंद शर्मा, कुमार अभिनव, अरविन्द कुमार चौरसिया, हरिकेश कुमार तिवारी, रूपेश कुमार तिवारी, घनश्याम कुमार एवं राजू कुमार कार्य समिति सदस्य बनाये गए।

इनके अतिरिक्त विधि सलाहकार राजीव रंजन झा, संजय कुमार राव, परामर्शदात्री समिति में तीर्थराज कुशवाहा, गंगानन्दन झा कलाधर, शिवशंकर वर्मा, बकीलुर्रह्मान खां, अशोक कुमार मिश्र, मधुकर मिश्र, मो शकील के साथ संरक्षक मण्डल में विकास बिहारी सिंह, प्रेमचंद पाण्डेय, सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ अमानुल हक़, मधुसूदन गुप्ता रखे गए। संगठन के सफल संचालन के लिए संगठन संविधान निर्माण करने के लिए एक समिति का गठन किया गया। इसमें राजीव रंजन झा, संजय कुमार राय, अशोक कुमार मिश्र, डॉ अमनुल हक़ आदि रखे गए हैं।

आदित्य कुमार दुबे की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन