Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

जो-जो दिवाली मिलने के बहाने सेल्फी खिंचाने गया था उनकी-उनकी टाइमलाइन पर टहल आइए, सत्ता की चाटुकारिता मिलेगी और विपक्ष की धुलाई!

दिवाली मिलन में पीएम के साथ सेल्फी खिंचाने वाले पत्रकारों पर भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह की टिप्पणी, साथ में वरिष्ठ पत्रकार गिरिजेश वशिष्ठ की राय।

भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह

यशवंत सिंह-

सत्ता का आलोचक ही पत्रकार होता है। सत्ता के समर्थक पत्रकार को दलाल पत्रकार कहा जाता है। अजीत अंजुम और रवीश कुमार कांग्रेस काल में भी सत्ता के आलोचक थे और आज भी हैं। ये अलग बात है कि मोदी ने इनकी नौकरियां खाईं तो इन्होंने सोशल मीडिया को अपनी पत्रकारिता का हथियार बना लिया।

डरपोक प्रधानमंत्री ने तो आलोचना सुनने के डर से आज तक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की और एनडीटीवी पर छापा डलवा कर अपने मित्र के हाथों खरीदवा दिया! अब “दिवाली मिलने के बहाने आ जा और सेल्फी खिंचा कर धन्य-धन्य हो जा” टैगलाइन वाली पत्तलकारिता का दौर है!

जो-जो दिवाली मिलने के बहाने सेल्फी खिंचाने गया था, उनकी-उनकी टाइमलाइन पर टहल आइए, सत्ता की चाटुकारिता मिलेगी और विपक्ष की धुलाई!

दिवाली मिलन में पीएम मोदी से मुलाकात पर दीपक चौरसिया का एक्स पोस्ट
दीपक चौरसिया का एक्स पोस्ट

अब आप संस्थानों को ही दोष नहीं दे सकते। पत्रकार खुद निसार हैं। मुदित हैं। हमारी चिंता सिर्फ इतनी है कि ऐसे अभिभूत प्रहरी लोकतंत्र की रक्षा कैसे करेंगे। सरकार पर नज़र कैसे रखेंगे। क्या ये सरकार पर नियंत्रण में जनता की सहायता करने योग्य हैं?

— गिरिजेश वशिष्ठ (वरिष्ठ पत्रकार)


सोशल मीडिया पर आई कुछ प्रतिक्रियाओं का जवाब-

Two men taking a selfie in front of a SpiceJet promotional banner; one wears a white kurta with a red fez, the other a dark vest and glasses.

जब रवीश ने ये सेल्फी ली थी तब मैंने इनकी आलोचना की थी और विरोध में तगड़ा लेख लिखा था। सेल्फी के लिए धक्कामुक्की करना, गिर पड़ जाना और इंटरव्यू के बाद एक नार्मल सेल्फी लेना, दोनों में महीन अंतर है। ये बारीकी ही संघियों के समझ में नहीं आ पाती। वे बस दौड़ पड़ते हैं स्क्रीनशॉट लेकर! ध्यान से देखो, अखिलेश ख़ुद एनडीटीवी के कार्यक्रम में चलकर आए थे। रवीश गिरते लड़ते भागते दौड़ते सेल्फी लेने अखिलेश के घर नहीं गए थे।

-यशवंत सिंह


रोजा इफ्तार भी होना चाहिए और दिवाली मिलन भी। तुम जैसे दो टकिये आई टी सेल वाले हिंदू मुस्लिम वाली मेंटालिटी से बाहर निकल ही नहीं सकते। बात यहाँ पत्रकारिता की हो रही है और तुम रोजा इफ्तार दीवाली के बहाने हिंदू मुस्लिम ले आए। इसी दिवाली मिलन में ऐसे भी पत्रकार निमंत्रण पाकर गए थे जो सेल्फी खिंचवाने के लिए लपलपाये नहीं। अपने आत्मसम्मान को बचाए रखे। उनकी मैं तारीफ़ करता हूँ।

-यशवंत सिंह


संबंधित खबरें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास