Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ज़ी समूह से आई बड़ी खबर, योगी लाइव रहेंगे लेकिन मोदी-शाह पर बैन जारी!

Zee समूह में चल रही उठा-पटक के बीच यूपी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जिसके मुताबिक भाजपा के शीर्ष नेताओं में सिर्फ योगी आदित्यनाथ का प्रसारण ज़ी पर लाइव चलेगा.

बता दें कि कल ज़ी समूह से इस तरह की खबरें सामने आईं थीं जिसमें कहा गया था कि, अब ज़ी ग्रुप के किसी भी चैनल में मोदी, शाह और योगी की सभाओं व रोड शो का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा. लेकिन आज मिले ताजा इनपुट के अनुसार जी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी का प्रसारण लाइव जाएगा. इसके तहत ज़ी उत्तर प्रदेश ने 5 मई को हरदोई की रैली लाइव कवर की. आज इटावा की रैली कवर की जाएगी. लेकिन मोदी व शाह की कवरेज चैनल से बैन है.

ज़ी समूह पर योगी जी का प्रसारण उनके रणनीतिकारों की बातचीत का नतीजा है. मुख्यमंत्री जी के पीछे जो टीम है ये टेलीकास्ट उसकी व्यक्तिगत सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, 5 मई को हरदोई और इटावा में योगी जी की रैली ज़ी उत्तर प्रदेश में लाइव प्रसारित की गई थी.

ये भी पढ़ें…

जी नेटवर्क के सभी चैनलों पर मोदी, शाह और योगी की सभाओं व रोड शो को Live दिखाना बंद करने का फरमान!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन