Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

13 रुपये में टॉइम्स ग्रुप TV देखने वाली महिला को बेटर MAN दे रहा है!

Deepankar Patel : “Sex sells better than anything else.” टॉइम्स 13 रूपये महीने में महिला को MAN बेच रहा है. टॉइम्स नेटवर्क का Times of india में एक एडवर्टीजमेंट छपा है. एडवर्टीजमेंट में घुघराले बालों वाली महिला है, और एडवर्टीजमेंट में लिखा है “Gift yourself a better MAN”. आगे विज्ञापन में लिखा गया है… Find your MAN boring, here is a remedy. मतलब आपका पति/मैन बोरिंग है तो टॉइम्स का मैन आपके लिए रेमिडी है.

ये एक सेक्स के जेन्डर को दूसरे सेक्स के जेन्डर से भुनाने का मसला है. महिला है, घर में रहती होगी, पति काम पर जाता होगा मन बहलाने के लिए एक बेटर MAN की जरूरत है. तो 13 रूपये में टॉइम्स ग्रुप TV देखने वाली महिला को बेटर MAN दे रहा है. हो सकता है आपको लगे ये जेन्डर से जुड़ा मसला नहीं है. तो रुकिये… इस एडवर्टीजमेंट में महिला की जगह एक पुरुष की कल्पना करिए जिसके ऊपर लिखा है “Gift yourself a better MAN”.

MAN का अब भी डिफेन्सिव expansion (movies and news) ही रहेगा. अब आपको कैसा लगा? ऐड का सारा पंच बिखर गया. क्या “Gift yourself a better MAN” की इसी टैगलाइन के साथ टॉइम्स इस एडवर्टीजमेंट में ऐसी ही भाव भंगिमा देते पुरुष मॉडल को ला सकता है? अगर टॉइम्स इस एडवर्टीजमेंट को जेन्डर न्यूट्रल बताता है तो इस ऐड में महिला को पुरुष से रिप्लेस करके दिखाए? (नोट- ADPR के छात्र इस फोटो को सेव कर लें)

युवा पत्रकार दीपांकर पटेल की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन