Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आम्रपाली गोल्फ होम्स के एडहॉक-AOA अध्यक्ष आज़ाद सिंह ने CR को सौंपा इस्तीफा

ग्रेटर नोएडा : आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी के एडहॉक-एओए अध्यक्ष ने सीआर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. ये इस्तीफा सोसाइटी के निवासियों के लगातार हो रहे विरोध के बाद दिया गया है.

इस्तीफे में लिखा गया है कि, “प्रिय सम्मानित सदस्य, यह सूचित किया गया है कि एडहॉक एसोसिएशन ने सीआर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और सीआर कार्यालय से आगे के निर्देश की प्रतीक्षा कर रहा है. ”

आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी के घर खरीदारों और निवासियों द्वारा एडहॉक एओए को बर्खास्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा था. कोर्ट रिसीवर द्वारा एडहॉक एओए का गठन 8 जुलाई 2023 को किया गया था, जिससे घर खरीदारों की मूलभूत सुविधाओं और एनबीसीसी से सोसाइटी की लिफ्ट, पार्क, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, सोलर प्लांट का हैंडओवर लेना था. लेकिन विगत 9 माह में आज तक एक भी सुविधाओं का हैंडओवर नहीं लिया गया.

यहां के निवासी दिन-बदिन मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे थे. एडहॉक के किसी भी पदाधिकारी का सोसाइटी में न रहना भी एक बड़ा कारण था.

ये भी पढ़ें…

नोएडा की इस सोसाइटी में दर्द बन चुके एडहॉक-एओए की बर्खास्तगी के लिए हुई वोटिंग!

ग्रोटर नोएडा की इस सोसाइटी में एडहॉक-एओए के लोगों पर रेजीडेंट्स ने फेंकी स्याही, देंगे इस्तीफा

CR ऑफिस के सन्नाटे के बीच गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी के बायर्स ने किया AOA इलेक्शन का एलान!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन