Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ग्रेनो वेस्ट की इस सोसाइटी में गार्डों की गुंडई के बाद होम बायर्स के लिए बने इमरजेंसी जैसे हालात

ग्रेटर नोएडा : आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी में बीते दिनों हुए जोरदार हंगामें के बाद सोसाइटी वासियों में आक्रोश देखा जा रहा है. सोसाइटी के लोगों का कहना है कि इन दिनों यहां इमरजेंसी सरीखे हालात बन चुके हैं.

गौरतलब है कि, नोएडा वेस्ट स्थित किंग्सवुड एवं आम्रपाली गोल्फ होम्स में रविवार 28 अप्रैल को सोसाइटी की जनरल बॉडी मीटिंग में गार्डों द्वारा बायर्स को डंडों से पीटे जाने के आरोप लगने के बाद तनावपूर्ण माहौल है. गार्डों की इस तरह गुंडई और मनमानी को लेकर सोसाइटी वासियों ने इसकी सूचना एडहॉक-AOA के पदाधिकारीयों को सूचित किया. लेकिन Ad-Hoc AOA के किसी भी पदाधिकारी ने सोसाइटी वासियों की एक न सुनी और अपनी मीटिंग जारी रखी. इस बात से गुस्साए लोगों ने धक्के मारकर Ad-Hoc AOA के लोगों को बाहर कर दिया.

इस घटना में बात इतनी बढ़ी की सोसाइटी वासियों को पुलिस तक बुलानी पड़ी. थाने में पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति यह बनी कि, एडहॉक-AOA टीम, गार्ड्स द्वारा की गई बदतमीजी की जिम्मेवारी लेते हुए अपना इस्तीफा कोर्ट रिसीवर आर वेंकटरमन को सौंप देगी.

इसके अगले दिन सोमवार, 29 अप्रैल को एडहॉक-AOA की तरफ से व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा गया कि टीम ने अपना इस्तीफा कोर्ट रिसीवर (सीआर) को सौंप दिया है. इस्तीफे के बाद से सोसाइटी में सारे मेंटेनेंस कार्य लगभग ठप पड़े हैं. सोसाइटी में आधी से ज्यादा लिफ्ट बंद पड़ी है, समय पर लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है, सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है. लोगों की पोजीशन एवं फ्लैट हैंडोवर रोक दिया गया है. यहां तक की लोगों को सोसाइटी में शिफ्ट होने से भी रोक दिया गया है.

कुल मिलाकर इस घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोर्ट रिसीवर आर वेंकटरमनी की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है.

सोसाइटी वासियों का कहना है कि यहां सिक्योरिटी बिल्कुल चरमरा गई है, जानबूझकर सोसाइटी में इमरजेंसी जैसे हालात पैदा किए जा रहे हैं. यहां के लोग कोर्ट रिसीवर ऑफिस में जाकर 2-3 बार नई AOA के चुनाव कराने और गठन करने का प्रार्थना पत्र दे आए हैं, उसके बाद भी कोर्ट रिसीवर द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है.

इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एडहॉक-AOA एवं CR ऑफिस की सांठगांठ से होम बायर्स को परेशान किया जा रहा है. इस वक्त सोसाइटी में कोई भी अपनी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है ऐसी स्थिति में अगर सोसाइटी में कोई बड़ी घटना होती है तो उसका जिम्मेवार सिर्फ कोर्ट रिसीवर ऑफिस होगा. लोगों में इस बात का गुस्सा है कि बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोर्ट रिसीवर ऑफिस सोसाइटी में चुनाव नहीं करवाना चाहती है. सोसाइटी वासी सिर्फ और सिर्फ चुनाव के द्वारा AOA के गठन की मांग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें…

ग्रोटर नोएडा की इस सोसाइटी में एडहॉक-एओए के लोगों पर रेजीडेंट्स ने फेंकी स्याही, देंगे इस्तीफा

आम्रपाली गोल्फ होम्स के एडहॉक-AOA अध्यक्ष आजाद सिंह ने CR को सौंपा इस्तीफा

नोएडा की इस सोसाइटी में दर्द बन चुके एडहॉक-एओए की बर्खास्तगी के लिए हुई वोटिंग

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन