Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

नितिन गडकरी के बाद BJP सांसद जनार्दन मिश्रा ने वोट काटने के आरोप लगाए, वीडियो देखें!

सुरेंद्र सिंह चौधरी-

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के यह पूछने पर कि देश दुनिया में इस समय केंद्रीय चुनाव आयोग की निंदा हो रही है कि वह भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए किसी निर्वाचन क्षेत्र में फर्जी मतदाताओं की संख्या बढ़ा दे रहा है तो कहीं पर भारी संख्या में वैध मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर कर दे रहा है।

तो वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस आरोप की पुष्टि करते हुए स्पष्ट कहा कि मुझे हराने के लिए मेरे लोकसभा क्षेत्र में 3.50 (तीन लाख पचास हजार) वोट काट दिए गए। मेरे भांजे एवं परिवार के कई सदस्यों तक के वोट काटे गये। ऐसा कभी नहीं हुआ था।

ठीक इसी तरह का बयान रीवा (मप्र) के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का भी है जो कहते हैं मुझे हराने के लिए बड़े पैमाने पर वोट काटे गए, मैं बस हारते-हारते बचा।

जाहिर है कि मौजूदा सत्ताधारियों के लिए उनकी अपनी पार्टी के भी वफादार एवं ईमानदार नेताओं का कोई मूल्य नहीं है, उन्हें तानाशाही चलानी है और तानाशाही के लिए अंधभक्तों की जरूरत होती है।


सुप्रिया श्रीनेत-

अनुराग गोली मारो ठाकुर के बाद अब रीवा से BJP MP जनार्दन मिश्रा जी राहुल गांधी जी की बात का समर्थन कर रहे हैं

उन्होंने वोटर लिस्ट में धांधली का ज़िक्र करके एक कमरे में 1000-1100 वोटों की बात का खुलासा किया है।

धन्यवाद मिश्रा जी! ज्ञानेश जी इनसे हलफनामा मांगने की हिम्मत है?

ये भी पढ़ें…

नितिन गडकरी को भी हराने की साजिश हुई थी?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन