Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लोकशाही न्यूज़ चैनल का लाइसेंस एक महीने के लिए सस्पेंड!

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लोकशाही चैनल को एक महीने के लिए प्रसारण बंद करने का आदेश दिया है।

इससे पहले भी लोकशाही मराठी न्यूज चैनल को बहत्तर घंटे के लिए बंद किया गया था। इसके खिलाफ अदालती लड़ाई जीतने के बाद लोकशाही के संपादक कमलेश सुतार का कहना है कि कुछ दस्तावेज पूरे न होने का नया कारण बताकर दोबारा प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।

मुंबई क्राइम रिपोर्ट्स एसोसिएशन का बयान

मुंबई क्राइम रिपोर्ट्स एसोसिएशन का मानना है कि यह एक लोकतांत्रिक समाचार चैनल की आवाज को दबाने का प्रयास है और मीडिया पर हमला है।यह पत्रकारों में रोष निर्माण करता है।

इसलिए मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स असोसिएशन इसका कड़ा विरोध कर रहा है। हम मांग करते हैं कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए आदेश को बिना शर्त वापस लिया जाए।

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इसे पढ़ें-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन