Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

पूर्व सीएम के निजी सचिव रहे वरिष्ठ पत्रकार मनींद्र चौधरी का निधन!

रिष्ठ पत्रकार मनींद्र कुमार चौधरी के निधन की ख़बर सामने आई है. उनके निधन पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने गहरा शोक जताया है.

जानकारी के मुताबिक ब्रेन स्ट्रोक होने पर उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा राज्यपाल ओडिशा रघुवर दास ने जानकारी मिलते ही उन्हें एयर एंबुलेंस से उन्हें भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी कराई थी लेकिन स्थिति नाजुक होने के चलते डॉक्टर ने शिफ्ट न करने की सलाह दी.

राज्यपाल रघुवर दास ने बताया कि, ‘मनींद्र ने 20 वर्षों से अधिक समय तक उनके सहयोगी के रूप में कार्य किया. उनका जाना मेरे लिए अपूरणीय क्षति है.’ मनींद्र अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गये हैं. परिवार के मुताबिक आज रविवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.

उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत के साथ-साथ झारखंड बीजेपी में भी शोक की लहर है. उन्होंने जमशेदपुर से प्रसारित विभिन्न समाचार पत्रों में लंबे समय तक पत्रकारिता की थी. इसके बाद साल 2000 में पूर्व सीएम रघुवर दास के निजी सचिव नियुक्त हो गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन