Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ब्रजेश मिश्रा के नये कदम से ईटीवी में जबरदस्त खलबली

ईटीवी के सीनियर एडिटर रहे ब्रजेश मिश्रा की तैयारियों ने ईटीवी के प्रबंधन की नींद उड़ा दी है। ब्रजेश नया चैनल लांच करने जा रहे हैं। यही बात ईटीवी प्रबंधन को सोने नहीं दे रही। ईटीवी से इस्तीफा देने के तुरंत बाद लखनऊ के चीफ रिपोर्टर वीरेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया। कंट्रोल रूम के दिग्गज मनीष ने भी ईटीवी को बाय बाय कर दिया। वही बनारस के प्रभारी रोहित सिंह ने भी ईटीवी से नाता तोड़ लिया। विज्ञापन और डिस्ट्रीब्यूशन विभागों के प्रमुखों ने भी इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक ब्रजेश मिश्रा के जाने के बाद अभी तक 39 कर्मचारी ईटीवी से नाता तोड़ चुके हैं।  इलाहाबाद, कानपुर, मेरठ, आगरा और गोरखपुर जैसे 2 एमबी और जिलों के रिपोर्टर में से कई और इस्तीफा दे सकते हैं।

दरअसल, ब्रजेश मिश्रा ने ईटीवी को तब शोहरत दिलाई जब ये पहचान के संकट से गुजर रहा था। ईटीवी का संवाददाता जब ईटीवी का नाम लेता था तो सामने वाला जी टीवी समझता था। ब्रजेश मिश्रा ने अपनी मेहनत और कार्यकुशलता से ईटीवी को बुलंदियों पर पहुंचाया। भ्रष्टाचारियों और माफियाओं के खिलाफ मुहिम छेड़ी। अपनी बेलाग खबरों से उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनायी। उप्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में वो जाना पहचाना चेहरा बन गये हैं। ईटीवी में रहते रिपोर्ट्स की हर तरह की मदद करके उन्होंने दिल के रिश्ते बनाये हैं। ईटीवी के दफ्तर में उनके जाने के बाद रिपोर्ट्स को कहते सुना जा सकता है कि रिपोर्ट्स को उन्होंने सुरक्षा और सम्मान दिलाया है।

ब्रजेश मिश्रा की यही खूबियां ईटीवी प्रबंधन को परेशान करे है। 2 एमबी सेंटर और जिलों के संवाददाता लगातार ब्रजेश मिश्रा के संपर्क में हैं। घबराये प्रबंधन ने रिपोर्ट्स के सामने बेहतर इंक्रीमेंट का चुग्गा डाला है। रिपोर्ट्स से अलग-अलग बात करके उन्हें मनाने की कोशिश हो रही हैं। उधर, रिपोर्ट्स  ब्रजेश मिश्रा के जाने के बाद चैनल में काम करने को तैयार नहीं है। उनके जाने के बाद ईटीवी की लोकप्रियता भी खत्म होने के कगार पर है। उधर प्रबंधन के हाथ पांव इसलिए भी फूले हैं क्योंकि उसे मालूम पड़ा है कि 30 नवंबर को सैलरी लेने के बाद हैदराबाद में ज्यादातर डेस्क के पत्रकार और यूपी के संवाददाता इस्तीफा देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें…

xxx

xxx

xxx

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन