Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ईटीवी यूपी से राहुल सौमित्र और रोहित सिंह का इस्तीफा, मोहम्मद शबाब का हैदराबाद से लखनऊ ट्रांसफर

बृजेश मिश्रा के ईटीवी यूपी के संपादक पद से इस्तीफा देने के बाद इस्तीफों की लाइन लग गई है. मिली जानकारी के अनुसार ईटीवी यूपी / उत्तराखंड के एंकर राहुल सौमित्र ने दिया इस्तीफ़ा. राहुल इससे पहले सहारा समय, इंडिया न्यूज़ जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं. राहुल अपने शुरुआती दिनों में सांसदों के लिए स्पीच और संसदीय सवाल लिखा करते थे.

ईटीवी वाराणसी में ईटीवी के प्रभारी रोहित सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे ईटीवी गोरखपुर के भी इंचार्ज रह चुके हैं. रोहित विगत 2004 से ETV NEWS के साथ कार्य जुड़े रहे. सूत्रों का कहना है कि जो लोग ईटीवी यूपी से इस्तीफा दे रहे हैं वे ब्रजेश मिश्र द्वारा लाए जा रहे नए न्यूज चैनल के साथ जुड़ने वाले हैं. 

Etv में इस समय चल रहे उथल पुथल के दौर में खबर है हैदराबाद में पदस्थ ईटीवी यूपी-उत्तराखंड के सीनियर एंकर मोहम्मद शबाब को सीनियर करेस्पोंडेंट के तौर पर बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ लखनऊ भेजा जा रहा है. मोहम्मद शबाब etv यूपी यूके के तेज़ तर्रार एंकर में शुमार थे और पिछले लगभग 2 साल से हैदराबाद में वो अपनी सेवाएं दे रहे थे. मोहम्मद शबाब इससे पहले भी etv में 3 साल रह चुके हैं. दूरदर्शन और समाचार प्लस जैसे चैनलों में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं. लगभग 8 साल से मीडिया में एंकर, प्रोड्यूसर और रिपोर्टर के तौर पर सक्रिय हैं.

इसे भी पढ़ें….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन