Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण के फोटोग्राफर का पैसा लेते हो गया स्टिंग, देखें वीडियो

सबकी तस्वीरें खींचने वाले और स्टिंग करने वाले फोटोग्राफर का ही स्टिंग हो गया है. ये फोटोग्राफर दैनिक जागरण में कार्यरत है. नाम है जीतू सागर. दैनिक जागरण, गजरौला का छायाकार जीतू सागर बिजली बिल ठीक कराने के नाम पर रिश्वत लेते हुआ वीडियो में कैद. आरोप है कि बिजली बिल का भुगतान कराने के नाम पर 24000 रुपये की नगदी वसूली गई.

पैसे लेते हुए फोटोग्राफर वीडियो में साफ दिख रहा है. साथ ही वह दिलासा भी दे रहा है कि सब ठीक करा देगा. फोटोग्राफर नगदी लेकर अपने बैग में रख रहा है. बिजली का बिल का पूर्ण तय होने का दिलासा दे रहा है. जब ऐसा कुछ नहीं हुआ तो पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की. साथ ही मौके पर बनाए गए वीडियो को जारी कर दिया.

खबर है कि पीड़ित को गजरौला इंस्पेक्टर से उठाने की धमकी दिलवाया जा रहा है. फिलहाल यह मामला गजरौला में बहुत गर्म है. 23 जुलाई को गांव फतेहपुर वाटूपुरा के दर्जनों ग्रामीण अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर पीड़ा लेकर आए थे. यहां भाकियू की पंचायत में भी यह मुद्दा उठा था. देखें वीडियो…

इस प्रकरण में जीतू सागर का क्या कहना है, जानने के लिए नीचे दिए शीर्षक पर क्लिक करें…

ग्रामीणों द्वारा स्टिंग किए जाने के मामले में फोटोग्राफर जीतू सागर का पक्ष सुनिए-जानिए

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन