Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

मोदी मीडिया से बहुत ज़्यादा घबराते हैं, बहुत ही ज़्यादा! ध्रुव राठी ने तो पोस्टमार्टम कर दिया, देखें वीडियो

प्रेस के सवालों का जवाब दे रहे ट्रंप को मोदी चलने के लिए कहने लगते हैं, गर्दन झुका लेते हैं। ध्रुव राठी ने इस पर वीडियो बनाकर मोदी का साइको एनालिसिस कर दिया है। यशवंत सिंह की टिप्पणी।

भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह

-यशवंत सिंह

प्रेस के सवालों का जवाब दे रहे ट्रंप को मोदी चलने के लिए कहने लगते हैं। मीडिया वालों के सामने से मूव कर जाने के लिए उतावले हो जाते हैं। गर्दन झुका लेते हैं या एकदम नीचे गिरा लेते हैं। मतलब, वे सहज नहीं दिखते। बेहद असहज रहते हैं। एक भय उनके अंतर्मन में था कि कहीं ये मीडिया वाले हमसे कोई सवाल न पूछ लें।

क्वाड फोटो सेशन में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के झंडों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ध्रुव राठी ने तो इस पर ग़ज़ब का वीडियो बनाकर मोदी जी का साइको एनालिसिस कर दिया है। ब्लूमबर्ग ने भी मोदी की नर्वसनेस और ऑकवर्ड स्थिति को लेकर न्यूज़ पब्लिश की है।

मोदी जी सच में अंदर से बहुत कमज़ोर हैं, मीडिया की आँखों में आँखें डालकर धाराप्रवाह बोलने के मामले में। इसी वजह से वे भारत में दरबारी पत्रकारों के साथ होली-दिवाली पर सेल्फी खिंचवाकर चौथे खंभे को स्वाहा कर देते हैं।

उन्होंने एक काम तो किया ही है। सारे रीढ़ वालों की नौकरी खाकर औसत, बौने, दलाल, ब्लैकमेलर, सुपारीबाज़ और एजेंडाधारी पत्रकारों को संपादक बनवा दिया है।

इस तरह मीडिया हाउसेज़ और पीएम मोदी, दोनों की दुकान ठीक चल रही है, लेकिन आख़िरी और बड़ा नुक़सान भारतीय लोकतंत्र का हो गया है। लोकतंत्र वाली खटिया की चौथी टाँग टूट गई है और लोकतंत्र तीन टाँगों पर उतान हो गया है।

ध्रुव राठी वाला वीडियो देखें-


इससे जुड़ी ख़बरें भी पढ़ें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास