Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

यकीन मानिए, इतना अदभुत कार्यक्रम मैंने अपने जीवन में पहले नहीं देखा…

Ashwini : मैं भी दिल्ली के काँस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित भडास4मीडिया के आठवें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शरीक हुआ…यकीन मानिए इतना अदभुत कार्यक्रम मैंने अपने जीवन में पहले नहीं देखा..जिन कर्मयोगियों को हम जानते तक नहीं उन्हें भडास के यशवंत भाई ने देश के कोने-कोने से खोजकर सम्मानित किया..ये सच है कि जिसका नाम होता है उससे हर कोई नाता जोड़ता है लेकिन यशवंत भाई ने तमाम तकलीफों को झेलकर समाज के हित में काम करने वाले पत्रकारों को दिग्गजों के हाथों सम्मानित कराया..वाकई कमाल की बात है..

यही नहीं, ओम थानवी जी, एन के सिंह जी, आनंद स्वरुप वर्मा जी ने मीडिया के वर्तमान स्वरूप को लेकर जो बातें कही वो दिल की गहराई तक उतर गईं…मीडिया और काले धन को लेकर सीनियर आईआरएस अधिकारी और नोएडा के इनकम टैक्स कमिश्नर एस के श्रीवास्तव ने जो सवाल दागे वो भी सोचने पर मजबूर कर गया..मीडिया और अध्यात्म कैसे एक दूसरे के पूरक हैं इस पर युवा दार्शनिक प्रत्यूष पुष्कर ने भी अपने जवाब से मंत्रमुग्ध कर दिया तो कवि कृष्ण कल्पित ने शराबी की सूक्तियां और ध्यानेंद्र मणि के गीत संगीत को भी लंबे वक्त तक कार्यक्रम में मौजूद लोग भूल नहीं पाएंगे…

आखिर में यशवंत भाई, मेरी भी एन के सिंह सर की तरह ही आपसे गुजारिश है कि आप अपने पोर्टल पर पत्रकारिता में करियर बनाने के इच्छुक बच्चों के लिए ज्ञानवर्द्धक जानकारियां भी पोस्ट किया करें यही नहीं मीडिया हाउस के संपादकों की अच्छी बातों को भी सबके सामने लाएं…

टीवी जर्नलिस्ट अश्विनी की एफबी वॉल से.

कार्यक्रम में हुआ क्या क्या, कौन लोग आए, क्या बोले… विवरण और तस्वीरों के लिए नीचे के शीर्षकों पर क्लिक करें….

xxx

xxx

xxx

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन