Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

चेतन चौहान की भांजी को पति ने लगाया नशे का इंजेक्शन, दिल्ली से गिरफ्तार

कानपुर : बुधवार देर रात नजीराबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने संदीप व उसके साथी राजकुमार श्रीवास्तव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। कानपुर में उससे पूछताछ हो रही है । पुलिस के अनुसार संदीप ने यह कबूल किया है कि वो अपनी पत्नी को नशे का इंजेक्शन लगाता था। 

कानपुर : बुधवार देर रात नजीराबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने संदीप व उसके साथी राजकुमार श्रीवास्तव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। कानपुर में उससे पूछताछ हो रही है । पुलिस के अनुसार संदीप ने यह कबूल किया है कि वो अपनी पत्नी को नशे का इंजेक्शन लगाता था। 

उन्नाव  के एक हाई प्रोफाइल परिवार में हुई पति-पत्नी की मार पीट ने कानपुर से लेकर उन्नाव पुलिस तक की नीद उड़ा दी। दरअसल यह मामला देश के मशहूर क्रिकेटर चेतन चौहान की भांजी और उसके करोड़पति पति से जुड़ा था। चेतन चौहान की भांजी रिचा बीती 30 अप्रैल की रात कानपुर के ब्रह्म नगर में बचाओ बचाओ चिल्ला कर भाग रही थी। तभी एक स्थानीय महिला शशि दुबे ने उसे बचा कर नजीराबाद पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस रिचा को लेकर थाने आ गई। इसके बाद तो उन्नाव से लेकर कानपुर तक यह जानकर  हंगामा मच गया कि यह लड़की चेतन चौहान की भांजी है और इसका पति जबरदस्ती इसको कार में डाल कर भाग रहा था । 

 रिचा के पिता देवेन्द्र सिंह बंगलौर के बड़े केमिकल व्यापारी हैं। रिचा पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की भांजी है। रिचा ने उन्नाव के  संदीप शुक्ला से लव मैरिज की थी। संदीप शिवराज टुबैको कंपनी का मालिक है। रिचा का आरोप है कि संदीप उसको मारता पीटता है। आज जब उसने घरवालों को इसकी सूचना दी तो घरवालो ने इसकी सूचना फोन कर पुलिस को दी लेकिन उन्नाव पुलिस जब तक संदीप के घर पहुंची, उससे पहले  वह रिचा को जबरदस्ती अपनी कार में डाल कर कानपुर भाग निकला । 

कानपुर में ब्रह्म नगर के पास रिचा किसी तरह कार का दरवाजा खोल कर बचाओ बचाओ चिल्लाती हुए भाग निकली। जहां क्षेत्र के लोगों ने उसे बचा लिया। रिचा के शरीर में मारपीट के निशान थे। वह इतनी डरी थी कि कुछ सही ठंग से बता भी नहीं पा रही थी। उसने लोगो को बताया की उसे नशे का इंजेक्सन तक लगाया गया है।

फिलहाल इस मामले में न तो संदीप शुक्ल का परिवार कुछ भी बोलने को तैयार है और न ही रिचा का परिवार मीडिया से बात कर रहा है । बुधवार देर रात दिल्ली से पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया और कानपुर लेकर आई है । पुलिस के अनुसार संदीप शुक्ल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इसी मामले में एसएसपी शलभ माथुर ने बताया की संदीप और उसके साथी को दिल्ली के आर के पुरम थाना क्षेत्र के होटल हयात रीजेंसी के कमरे नम्बर 157 से गिरफ़्तार कर लिया गया है। जहाँ ये अपनी पहचान छुपा कर अपने मित्र महेन्द्र पांडेय के नाम से कमरा बुक करा कर रह रहा था। जिस समय ये पकड़ा गया, उस समय भी नशे में धुत्त था। इसके पास से 3 लाख रूपये भी बरामद हुए हैं। इसका व्यवहार साइको जैसा है। जल्द ही इस मामले में विधिक राय लेकर आगे की कार्यवाही की जायेगी। घटना में रोल देखकर अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन