Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

गोपाल गिरी ने दैनिक भास्कर डिजिटल को अलविदा कहा, अब लखीमपुर पोस्ट के साथ

पत्रकार गोपाल गिरी ने दैनिक भास्कर डिजिटल छोड़ दिया है। संस्थान के साथ उनका सफर 16 नवंबर को पूरा हुआ। अब वे लखीमपुर पोस्ट के साथ हैं।

पत्रकार गोपाल गिरी लखीमपुर पोस्ट के माइक के साथ

पत्रकार गोपाल गिरी ने दैनिक भास्कर डिजिटल से नाता तोड़ लिया है। संस्थान के साथ उनका सफर 16 नवंबर को पूरा हो गया। अब वे लखीमपुर पोस्ट के साथ अपनी नई पारी जारी रखेंगे। गोपाल गिरी ने अपने साथियों के नाम एक संदेश लिखकर इसकी जानकारी दी है। पढ़ें उनका संदेश-


साथियों, आप सब को बताना है कि दैनिक भास्कर डिजिटल के साथ मेरा सफर 16 नवंबर को विराम ले चुका है। अपनी निजी व्यस्तताओं के चलते मैंने संस्थान को छोड़ दिया है।

इतने दिनों तक आप सब के साथ और सहयोग की वजह से डिजिटल में भास्कर को हमने नंबर एक बनाए रखा। RTR यानी रियल टाइम रिपोर्टिंग में आप सभी भाइयों के सहयोग से हम सबसे आगे रहे।

खैर, संस्थान के साथ फिलहाल अभी तक का सफर पूरा हुआ। अब मेरा और आपका संपर्क लखीमपुर पोस्ट के साथ News Wall पर होता रहेगा।

अब भास्कर के किसी रिपोर्टर, किसी रिपोर्ट या विवाद से मेरा कोई आशय नहीं रहेगा। यह पोस्ट सिर्फ इसलिए डाली है ताकि सनद रहे, वक्त-जरूरत काम आए।

-गोपाल गिरी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास