Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

जागरण न्यू मीडिया को चाहिए एग्जिक्यूटिव एडिटर–बिजनेस

जागरण न्यू मीडिया ने एग्जिक्यूटिव एडिटर–बिजनेस पद के लिए वैकेंसी निकाली है। वेब और वीडियो प्लेटफॉर्म पर बिजनेस कंटेंट की संपादकीय रणनीति संभालने वाले अनुभवी पत्रकार की तलाश है।

बिजनेस पत्रकारिता में लंबा अनुभव रखने वाले पत्रकारों के लिए जागरण न्यू मीडिया (Jagran New Media) में मौका है। कंपनी ने एग्जिक्यूटिव एडिटर–बिजनेस पद के लिए वैकेंसी निकाली है।

सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट के मुताबिक, कंपनी को ऐसे अनुभवी और ऊर्जावान व्यक्ति की तलाश है जो वेब और वीडियो प्लेटफॉर्म पर बिजनेस कंटेंट की संपादकीय रणनीति बनाने से लेकर उसे लागू करने तक की कमान संभाल सके। चयनित व्यक्ति को संपादकीय ग्रोथ को रफ्तार देने, टीमों का प्रबंधन करने और बिजनेस खबरों व कंटेंट की गुणवत्ता और असर सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

इस भूमिका में आंतरिक और बाहरी हितधारकों के साथ तालमेल, कॉरपोरेट जगत से संबंध बनाना और कंटेंट के मुद्रीकरण (Monetisation) के अवसर तलाशना भी शामिल है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्युमे [email protected] पर भेज सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास