Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बांदा में रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने के बाद पत्रकार मयंक शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन!

बांदा। बुंदेलखंड के बांदा जनपद में पत्रकार मयंक शुक्ला उर्फ मंजुल का हृदयाघात से निधन हो गया। वे एक दैनिक समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनके खिलाफ नगर कोतवाली में रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ था।

जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को मसुरी खेरवा निवासी धीरज मिश्रा की ओर से मयंक शुक्ला पर मोबाइल फोन के माध्यम से धन की मांग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत किया था।

इससे पूर्व 12 फरवरी को एक मोबाइल बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से खनन क्षेत्र से संबंधित खबर के प्रकाशन को लेकर दोनों के बीच बातचीत सामने आई थी। इसी आधार पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मयंक शुक्ला फाइल फोटो

मुकदमा दर्ज होने के बाद से मयंक शुक्ला सार्वजनिक रूप से सक्रिय नहीं दिखे। परिजनों और परिचितों के अनुसार वे मानसिक रूप से व्यथित थे। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदयाघात से उनका निधन हो गया।

पत्रकार के निधन से स्थानीय पत्रकार समुदाय में शोक की लहर है। कई पत्रकार संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की मांग की है।

वहीं, इस प्रकरण पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्रकरण विधिक प्रक्रिया के तहत दर्ज किया गया था और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

FIR की प्रति देखिए…

स्थानीय पत्रकारों ने की जांच की मांग…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन