Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ट्रंप सत्ता के आगे तनकर खड़ा हुआ CNN, कहा—सच दिखाने से नहीं डरेंगे

अमेरिका में मीडिया और राजनीति के बीच टकराव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। ईरान से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर आलोचनाओं के बीच CNN ने साफ कहा है कि वह अपनी पत्रकारिता के साथ खड़ा है और राजनीतिक दबाव से अपने काम का तरीका नहीं बदलेगा।

सीएनएन कम्युनिकेशंस की ओर से जारी बयान में चैनल के चेयरमैन और सीईओ Mark Thompson ने कहा कि कई राजनेताओं का स्पष्ट मकसद यह होता है कि उनकी नीतियों पर सवाल उठाने वाली पत्रकारिता को झूठा साबित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएनएन का एकमात्र उद्देश्य अमेरिका और दुनिया भर के दर्शकों तक सच पहुंचाना है, और किसी भी तरह की राजनीतिक धमकी या अपमान से इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा।

दरअसल ईरान से जुड़ी एक रिपोर्ट के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और उनके समर्थकों ने चैनल की आलोचना की थी। इसके बाद सीएनएन ने सार्वजनिक रूप से यह बयान जारी कर अपनी संपादकीय स्वतंत्रता और पत्रकारिता के सिद्धांतों का बचाव किया।

सीएनएन का कहना है कि पत्रकारिता का काम सत्ता से सवाल करना है और इस वजह से अगर राजनीतिक विवाद खड़े होते हैं, तो भी मीडिया को अपने मूल उद्देश्य—सच सामने लाने—से पीछे नहीं हटना चाहिए।


मधुरेंद्र कुमार-

एक लड़ाई अमेरिकी जमीन पर भी चल रही है। ईरान ने अमेरिका के प्रमुख मीडिया आउटलेट CNN को एक्सेस दिया और CNN ने ईरान में स्कूल पर हुई बमबारी और मारे गए बच्चों का दोषी ट्रम्प सरकार को करार दिया।

उसके बाद से ट्रंप भड़के हुए हैं और CNN भी वाजिब जवाब दे रहा है।


अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ़ वॉर ने CNN पर झूठी रिपोर्टिंग का आरोप लगाया, कहा ग़लत हेडलाइन चलाते हैं. टेकओवर की बात की. लेकिन CNN डट कर खड़ा है..पढ़ें उसका बयान (CNN अकेला अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ चैनल है जिनके रिपोर्टर को ईरान सरकार ने देश में आकर रिपोर्ट करने की अनुमति दी) -कादम्बिनी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन