Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनूप बाजपेयी बने अमर उजाला हल्द्वानी के संपादक, देहरादून से दो का तबादला

उत्तराखंड से खबर है कि अमर उजाला की हल्द्वानी यूनिट की कमान अनूप बाजपेयी के हाथों में सौंप दी गई है। इसके पहले अनूप बाजपेयी अमर उजाला की देहरादून यूनिट में बतौर स्टेट ब्यूरो हेड कार्यरत थे।

उत्तराखंड से खबर है कि अमर उजाला की हल्द्वानी यूनिट की कमान अनूप बाजपेयी के हाथों में सौंप दी गई है। इसके पहले अनूप बाजपेयी अमर उजाला की देहरादून यूनिट में बतौर स्टेट ब्यूरो हेड कार्यरत थे।

अनूप बाजपेयी को हल्द्वानी का कार्यभार सौंपे जाने की चर्चा बहुत दिनों से चल रही थी। माना जा रहा था कि हल्द्वानी के संपादक सुनील शाह के रिटायर होने के बाद अनूप बाजपेयी हल्द्वानी की कमान संभालेंगे, लेकिन सुनील शाह की असामयिक मृत्यु के बाद उन्हें तुरंत हल्द्वानी का संपादक बनाकर भेज दिया गया है। अनूप बाजपेयी इसके पहले दैनिक जागरण और हिंदुस्तान में काम कर चुके हैं।

देहरादून से ही दूसरी खबर है कि कुमार अतुल और प्रवेश कुमारी का तबादला कर दिया गया है। कुमार अतुल को इसी महीने चीफ सब एडिटर से प्रमोशन देकर डिप्टी न्यूज एडिटर बनाया गया है। इसी सिलसिले में उनका तबादला मुरादाबाद किया गया है। वहीं, देहरादून में चीफ करेसपॉंडेंस के तौर पर कार्यरत प्रवेश कुमारी को हल्द्वानी भेज दिया गया है। प्रवेश कुमारी को पिछले साल प्रमोशन देकर चीफ सब एडिटर बनाया गया था लेकिन उस समय उनका तबादला नहीं हुआ था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन