Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पैसिफिक मॉल में डॉक्टर की पत्नी का मोबाइल उड़ाया, खाते से 2.05 लाख निकाले!

गाजियाबाद। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एलवाईएफ हॉस्पिटल में कार्यरत वरिष्ठ डॉक्टर रबिंदर सिंह की पत्नी के साथ साइबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता 25 दिसंबर 2025 को साहिबाबाद स्थित पैसिफिक मॉल में शॉपिंग के लिए गई थीं, इसी दौरान उनका मोबाइल फोन गुम हो गया या किसी ने उड़ा दिया!

मोबाइल गुम होने के कुछ ही समय बाद उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 2 लाख 5 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता को जब इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत संख्या 33112250192718 को 27 दिसंबर 2025 को साहिबाबाद पुलिस को अग्रसारित किया गया। इसके बाद पोर्टल की ओर से पीड़िता को दोबारा लॉगिन कर विस्तृत विवरण भरने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद नई शिकायत संख्या 33112250192884 जारी की गई।

साइबर क्राइम पोर्टल की ओर से भेजे गए स्टेटस अपडेट में बताया गया कि केवल 26 रुपये की राशि होल्ड कराई जा सकी है, जबकि शेष रकम पूरी तरह निकल चुकी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद स्थानीय पुलिस स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

डॉ. रबिंदर सिंह ने इस संबंध में साहिबाबाद थाने में लिखित आवेदन देकर मोबाइल गुम होने और खाते से अवैध निकासी की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, “डिप्यूटेड आईओ से बात करने पर बताया गया कि यदि पीड़ित कल 11–12 बजे के बीच थाने पहुंचे तो मामले को देखा जाएगा। उनका कहना है कि तत्काल कार्रवाई की जाए तो न सिर्फ ठग को पकड़ा जा सकता है, बल्कि जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ है उन्हें भी फ्रीज़ किया जा सकता है।”

पीड़ित परिवार ने संबंधित अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप और तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि समय रहते दोषियों को पकड़ा जा सके और उन्हें न्याय मिल सके।

पीड़ित परिवार का कहना है कि जब एक वरिष्ठ डॉक्टर की शिकायत पर भी पुलिस और सिस्टम निष्क्रिय है, तो आम नागरिकों को साइबर ठगी के मामलों में न्याय कैसे मिलेगा—यह एक बड़ा सवाल है।

डॉ रबिंदर सिंह जी से इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है- 9811316898

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन