Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिन्दुस्तान की नयी यूनिट खुलेगी हल्द्वानी में, गुप-चुप भूमि पूजन

दैनिक हिन्दुस्तान अखबार जल्द ही हल्द्वानी में अपनी नयी यूनिट लांच करेगा। गुरुवार को हिन्दुस्तान अखबार के आल इंडिया सैल्स हेड व हल्द्वानी की टीम ने गुपचुप तरीके से भूमि पूजन कर लिया है। यह यूनिट महावीर औद्योगिक संस्थान मोटाहल्दू लालकुआं में खुलेगी। भूमि पूजन इतना गुप्त रखा गया था कि इसकी जानकारी अन्य अखबारों को भी नहीं लग पायी।

जैसे ही शाम को इसकी भनक अन्य अखबारों को लगी तो अन्य अखबारों में खलबली मच गयी। अखबार अपने-अपने सूत्रों से पूछताछ करते रहें। हिन्दुस्तान की योजना 15 अगस्त या 1 सितम्बर को अखबार लांचिंग की है। योजना के अनुसार लांचिंग के पहले दिन कुमाऊ में दैनिक जागरण को प्रसार संख्या में पछाड़ना है। वहीं दूसरे साल अमर उजाला को पछाड़ना है। वहीं अखबार ने नयी भर्तियां शुरू कर दी है। भर्तियों से संबंधित एक विज्ञापन उपर दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन