Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी और ट्रंप के राजनीतिक कदमों पर “द जेसी शो”!

“WE DID IT: MODI’S REPUBLIC DAY GIFT”

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल भारत 24 के लोकप्रिय शो “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के CEO और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ “WE DID IT: MODI’S REPUBLIC DAY GIFT” शीर्षक से रात 9:00 बजे प्रसारित करीब 1 घंटे के एपिसोड में भारत और EU के बीच ऐतिहासिक FTA से देश की अर्थव्यवस्था को होने वाले फायदों और मोदी सरकार के प्रयासों को अभूतपूर्व और अद्भुत होने का जिक्र कर तारीफ की है। इससे जुड़े अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप के आचार-विचार, व्यवहार और राजनीतिक कदमों के सवालों पर खुलकर जवाब दिया है। डॉ. जगदीश चंद्र ने भारत और चीन की साझेदारी और मजबूत संबंधों का भी जिक्र किया है।

डॉ. जगदीश चंद्र ने भारत और EU के बीच ऐतिहासिक FTA को लेकर कहा कि The deal is done, Trump or no Trump मोदी हैं तो मुमकिन है, इस डील का परिणाम यह है कि संसार की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं एक साथ जुड़ गई हैं, और एक नया अध्याय लिख रही हैं, भारत ने 27 देशों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए है। इस डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Active participation से दूरगामी और Narendra Modi’s miracle बताया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को इस डील के लिए Troubleshooters और पीएम मोदी के मेंडेट को पूरा करने पर तारीफ की है।

डॉ. जगदीश चंद्र ने चीन, बांग्लादेश और वियतनाम के टैक्सटाइल मार्केट के भारत की ओर शिफ्ट होने और तुर्किये को डील से बाहर रखने को भारत सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि होने का जिक्र किया है। भारत और EU डील से लंबे समय से अटकी इंडो-यूएस ट्रेड डील के जल्द होने को लेकर उम्मीद जताई है। भारत और EU ट्रेड डील पर ट्रंप की टैरिफ धमकियों और दबाव की EU कंट्रीज पर छाया होने के साथ ही We don’t mind का क्लीयर मैसेज का उल्लेख किया है।

डॉ. जगदीश चंद्र ने ट्रंप के व्हाइट हाउस में एक खास जगह बनाकर पुतिन की फोटो लगाने के लिए उदारता और शालीनता दिखाने पर ट्रंप को बधाई का पात्र होने का जिक्र किया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बेडरूम से घसीटकर गिरफ्तार करने और अमेरिका ले जाने के ट्रंप के तरीके को Very Shocking, Worrying on the International Platform होने और विश्व युद्ध का कारण बनने की बात कही है, साथ ही चीन और रूस की बर्दाश्त कर लेने और सारे संसार के आज ट्रंप की दादागिरी के सामने बेबस और लाचार खड़े होने को लेकर चिंता का विषय बताया है, ब्रिटिश प्रधानमंत्री के चीन जाकर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात को लेकर कहा कि ट्रंप का एक Natural allies China की तरफ बढ़ रहा है, इससे Because of your Irresponsible Tariff Threats का ट्रंप के लिए क्लीयर मैसेज बताया है।

India Today’s Mood of the Nation के लेटेस्ट सर्वे में NDA को 352 सीटें और BJP को 287 सीटें मिलने के अनुमान को लेकर कहा कि आज तो कोई चुनाव है नहीं, आज तो सरकार की बल्ले-बल्ले है पूरे तौर पर ये तो बात बहुत पहले से तय है कि 2029 में सरकार तो नरेंद्र मोदी की है, नरेंद्र मोदी की जो leadership है उनकी जो popularity है जो Crowd Pulling capacity है अमित शाह की जो strategy है अभी तक राहुल गांधी के पास विपक्ष के पास इसका कोई solution नहीं है।

गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, पूरे देश में इस शो को यूट्यूब पर 1 लाख 89 हजार से ज्यादा दर्शकों ने LIVE देखा,..जो कि उस समय के सभी यू ट्यूब चैनलों में नं.1 पोजिशन पर रहा, साथ ही ट्रंप के टैरिफ घटाने के बाद डॉ जगदीश चंद्र का इस शो का वह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे, पूरा एपिसोड देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन