Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राहुल शर्मा ने अमृत विचार छोड़ा, लोकसत्य से संजय सिंह की नई पारी!

मुरादाबाद- हिंदी अखबार अमृत विचार मुरादाबाद का इन दिनों हाल बेहाल है। पार्थो कुनाल ने अमृत विचार में आते ही मुरादाबाद संस्करण की डेस्क को बंद कर बरेली से काम शुरु करा दिया था।

इसी के साथ ही मुरादाबाद आने वाले अखबार में पेज कम कर दिये गये थे। इन फैसलों के बाद अखबार का सर्कुलेशन और विज्ञापन गिरना शुरु हुआ तो फिर हालात संभले ही नहीं।

बताया जा रहा है कि इन तमाम दबावों के बीच मुरादाबाद के मैनेजर राहुल शर्मा का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने शनिवार शाम को अमृत विचार के मुरादाबाद ग्रुप में मैसेज लिखकर अखबार छोड़ने का एलान कर दिया।

राहुल शर्मा ने लिखा-सभी साथियों को मेरा नमस्कार, आज संस्थान में कार्य करने का मेरा अंतिम दिन है, आप सभी का और सब सीनियर्स का सहयोग मिला उसके लिए आप सब का आभारी रहूंगा।

यह संदेश लिखने के बाद राहुल शर्मा ग्रुप से लेफ्ट कर गये। राहुल शर्मा के अखबार छोड़ने को अमृत विचार के लिए मुरादाबाद में बड़ा झटका माना जा रहा है। अब मुरादाबाद में चंद लोग रह गये हैं। राहुल शर्मा के बाद अब उनमें से भी कई के अमृत विचार छोड़ने के कयास लगाये जा रहे हैं।


वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह Sanjay Singh एक बार पुनः प्रोफेशनल प्रिंट मीडिया की दुनिया में अपनी वापसी कर रहे है। उन्होंने एक फरवरी से अपनी नई पारी शुरू कर दी है।

उन्हें लोकसत्य प्रबंधन ने लखनऊ संस्करण में सीनियर रेजीडेंट एडिटर का दायित्व सौंपा है। दिल्ली, मेरठ, भोपाल, चंडीगढ़, मुंबई, देहरादून के बाद लोकसत्य अब लखनऊ से भी प्रकाशित हो रहा है।

प्रबंधन के अनुसार लोकसत्य जल्द ही गोरखपुर और वाराणसी से प्रकाशन की योजना पर कार्य कर रहा है। आपको नई पारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनायें।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन