Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

दुख दूर करने के लिए कुंवारी लड़कियां मांगता था बाबा, 22 नाबालिग लड़कियों से रेप के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र की थाणे पुलिस ने एक ऎसे बाबा को गिरफ्तार किया है जो दीन-दुखियों को दुखों से निजात दिलाने के लिए कंवारी लडकियां मांगता था। इस बाबा पर ऎसी 22 नाबालिग लडकियों का रेप करने का आरोप है। बाबा पर आरोप है कि वह गरीब और संघर्ष कर रहे परिवारों से दुख और संकट दूर करने के नाम पर उनके बच्चों को दक्षिणा में मांगता था और उनसे रेप करता था। पुलिस ने 42 साल के एलआईसी एजेंट और तांत्रित होने का दावा करने वाले विजय तोंबरे के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस दौरान पुलिस ने उसके घर से 15 साल की एक लडकी को भी छुडाया। पुलिस ने बताया है कि तोंबरे शहर में कई जगहों पर अपने एजेंट तैनात करता था, जो उसे गरीब परिवारों के बारे में बताते थे। पुलिस ने बताया है कि तोंबरे की ज्यादातर मैसेंजर महिलाएं होती थीं। ये महिलाएं लोगों को तोंबरे की 18 सालों से समाजसेवा की फर्जी कहानियां सुनाकर अपने जाल में फंसाती थीं। शिकारों के सामने नकली परिवारों को भी पेश किया जाता था, जो तोंबरे की जादुई शक्तियों के बारे में उन्हें बताते थे। थाणे क्राइम ब्रांच का कहना है कि उन्हें तीन महीने पहले तोंबरे के बारे में जानकारी मिली थी। तब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई थी, पर वह बच निकला था। इस बार पुलिस ने अपने एक इन्फॉर्मर को परेशान बिजनसमैन बनाकर तोंबरे के पास भेजा, जिसने काफी नुकसान होने का ढोंग किया।

तोंबरे ने कहा कि उसके दुखों का अंत तभी हो सकता है, जब वह उसे एक वरजिन लडकी लाकर अर्पित करे। तोंबरे ने कहा कि उसके शरीर में एक ताकतवर आत्मा आएगी और लडकी के साथ सेक्स करेगी। आरोपी का कहना था कि वह जितनी बार उस वरजिन लडकी से संबंध बनाएगा उतना ही उसके परिवार के दुखों में कमी आएगी। जैसे ही तोंबरे ने लडकी को कमरे में बंद किया, इन्फॉर्मर ने पुलिस को इशारा कर दिया और पुलिस उसके फ्लैट में घुस गई और लडकी को बचा लिया। पुलिस ने तोंबरे की मुख्य सहयोगी जानकी हिंडाले को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी पर पॉस्को एक्ट और ऎंटी-ब्लैक मैजिक एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन