Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

खराब दिनों में ‘रजिया सुल्तान’ के एक्टर अंकित आगरा में अखबार बेंचते थे

रामायण में लक्ष्मण और रजिया सुल्तान में अहम किरदार निभाने वाले ऐक्टर अंकित अरोड़ा अपने मुश्किल दिनो में यूपी के आगरा शहर में अखबार बेचा करते थे। अंकित के लिए स्ट्रगल के दिन काफी पहले ही शुरू हो चुके थे। अंकित काफी कम उम्र में ही काम की तलाश में मैं मुंबई पहुंच गए। वह कहते हैं कि उस समय तो मुझे वापस घर भी लौटना पड़ा, क्योंकि मेरे पिता को बिजनस में काफी बड़ा लॉस सहना पड़ा। उस वक्त दूर-दराज के रिश्तेदारों से लेकर करीबी दोस्तों तक ने हमें अलग-थलग कर दिया था। मैंने गुजर-बसर के लिए आगरा में अखबार तक बेचने का काम किया है।

वह बताते हैं कि वर्ष 2005 में नैनीताल में हमने हमारा पुश्तैनी घर खो दिया और मेरे माता-पिता आश्रम आ गए। मैं उनका इकलौता बच्चा हूं और ऐक्टिंग में मेरा बढ़िया करियर देख वे दोनों खुश हैं। मुझे पता है कि वे अपना घर काफी मिस कर रहे हैं। अब मेरा सपना है कि मैं वह घर वापस खरीदकर उन्हें दूं।

मुसीबत के दिनों में उनका न घर और न कोई मदद मिली। एक दशक से उनके माता-पिता हरियाणा के एक आश्रम में अपना वक्त गुजारने को मजबूर हैं। उन्होंने दूसरी बार ऐक्टिंग में खुद को आजमाने का फैसला लिया और इस बार भाग्य ने उनका साथ दे दिया। कामयाब हो रहे अंकित बताते हैं – अपने पहले शो के बाद वह नैनीताल गए और दो दिनों तक एक अच्छे होटल में स्टार की तरह रहे। वह अपने माता-पिता को भी हर सुख-सुविधा देना चाहते हैं। उन्होंने काफी तकलीफें झेली हैं। वह उन तकलीफों की भरपाई करना चाहते हैं।

एनबीटी से साभार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन