Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सलमान खान जैसे ‘अच्छे दिन’ आसाराम और सुब्रत राय के लिए भी जल्द आएंगे!

सलमान खान मामले में भारतीय न्यायपालिका की शर्मनाक भूमिका पर लोग तरह-तरह से सवाल उठा रहे हैं, कई तरह के कटाक्ष कर रहे हैं. अब तो आसाराम भी कहने लगे हैं कि उन्हें उम्मीद बंध गई है कि वो भी जमानत पा जाएंगे. उधर सहारा के लोग भी कह रहे हैं कि सलमान केस से यह बल मिला है कि सहारा चीफ सुब्रत राय भी रिहा हो जाएंगे. अभिनेता सलमान खान को सजा के बाद मिली अंतरिम जमानत से नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम को भी काफी उम्मीद मिली है. बृहस्पतिवार को जोधपुर अदालत में पेशी के बाद लौटते समय आसाराम ने मीडिया से कहा कि जब सलमान को जमानत मिली है, तो मुझे भी जल्द मिल जाएगी. जोधपुर अदालत में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में रोजाना सुनवाई हो रही है.

बृहस्पतिवार को जब सुबह आसाराम अदालत पहुंचे, तो पिछले दिनों के मुकाबले वह खुश नजर आ रहा थे. आसाराम अदालत से लौटते समय जब मीडिया से मुखातिब हुए, तब उन्होंने सलमान को मिली अंतरिम जमानत से जगी उम्मीद को अपनी खुशी का राज बताया. हालांकि बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में एक उप निरीक्षक का फिर बयान कराने को लेकर निचली अदालत की अनुमति को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. इस कारण सुनवाई नहीं हो सकी. बताते चलें कि आसाराम को पिछले साल यौन शोषण के मामले में जेल हुई थी. आसाराम इससे पहले भी जमानत के कई प्रयास कर चुके हैं लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट तक से निराशा हाथ लगी है. सलमान को मिली बेल के बाद जहां आसाराम का दर्द छलका है, वहीं ट्विटर पर #Bail4SalmanYnot4Bapuji नम्बर दो पर ट्रेंड कर रहा है.

उधर, सहारा से जुड़े एक वरिष्ठ कर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुप्रीम कोर्ट से सुब्रत राय को इसी मई महीने में जमानत मिल जाएगी. सलमान खान को बेल मिलने के मामले के बाद सहारा कर्मियों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन