Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा ने अश्लील संदेश का दिया करारा जवाब

दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा को एक व्यक्ति ने फ़ेसबुक पर अश्लील संदेश देते हुए उनके जननांगों पर टिप्पणी की। छात्रा ने इसका जवाब दिया और अपने जवाब का स्क्रीनशॉट लेते हुए उसे अपनी वॉल पर पोस्ट कर दिया। उनकी पोस्ट को छह हज़ार से ज़्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा को एक व्यक्ति ने फ़ेसबुक पर अश्लील संदेश देते हुए उनके जननांगों पर टिप्पणी की। छात्रा ने इसका जवाब दिया और अपने जवाब का स्क्रीनशॉट लेते हुए उसे अपनी वॉल पर पोस्ट कर दिया। उनकी पोस्ट को छह हज़ार से ज़्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

युवक ने छात्रा को ‘सेक्सी’ कहते हुए अश्लील टिप्पणी की तो जवाब में लड़की ने कहा, “मैंने आप जैसे बहुत से घटिया लोग देखे हैं लेकिन मैंने उन्हें जाने दिया। ये मेरी ग़लती थी लेकिन मैं ये सुनिश्चित करूंगी कि आप सुर्खियों में आएं। हम लड़कियाँ फ़ेसबुक पर सेक्स करने या लोगों का ध्यान आकर्षित करने नहीं आती हैं लेकिन अगर आप ऐसा चाहते हैं तो ये आपके चर्चित होने का मौका है। अब आप पुलिस में मुक़दमा झेलने और फ़ेसबुक पर चर्चित होने के लिए तैयार रहें। मैं तुम्हारे ख़िलाफ़ मामला दर्ज करा रही हूँ। मेरे पास तुम्हारे बारे में सब जानकारी है”

छात्रा ने संदेश भेजने वाले व्यक्ति की पत्नी के प्रति भी संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि आप अपनी पत्नी से कहिए कि मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। छात्रा की इस पोस्ट पर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी मुक्तेश चंदर ने टिप्पणी करते हुए उनके इस क़दम की तारीफ़ की और पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। 

छात्रा को अश्लील संदेश भेजने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसका अकाउंट हैक हुआ था और किसी ने उसका ग़लत इस्तेमाल किया है। बाद में उस व्यक्ति ने अपना अकाउंट ही फ़ेसबुक से डीएक्टिवेट कर दिया। छात्रा का जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अभिषेक आनंद

    May 19, 2015 at 8:19 pm

    शानदार आलेख के लिये बधाई.. अश्लील संदेश भेजने वाले उन महानुभाव का नाम भी छाप देते तो छात्रा के साहस को एक जोरदार सहारा मिलता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन