Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीएम के निर्देश पर सीतापुर प्रेस क्लब निर्माण की जांच शुरू

सीतापुर (उ.प्र.) : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की शिकायत पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरोजनी वाटिका पार्क की जमीन पर प्रेस क्लब निर्माण प्रकरण की जांच जिलाधिकारी को सौंप दी है। साथ ही मामला प्रमुख सचिव नगर विकास एवं प्रमुख सचिव आवास तथा शहरी नियोजन को भी संदर्भित कर दिया गया है। सीधे सीएम स्तर से हस्तक्षेप के कारण मामला जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

सीतापुर (उ.प्र.) : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की शिकायत पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरोजनी वाटिका पार्क की जमीन पर प्रेस क्लब निर्माण प्रकरण की जांच जिलाधिकारी को सौंप दी है। साथ ही मामला प्रमुख सचिव नगर विकास एवं प्रमुख सचिव आवास तथा शहरी नियोजन को भी संदर्भित कर दिया गया है। सीधे सीएम स्तर से हस्तक्षेप के कारण मामला जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

गौर तलब है कि सीतापुर प्रेस क्लब भवन का निर्माण कार्य स्थानीय सरोजनी वाटिका पार्क की जमीन पर जिला प्रशासन की सांठ गांठ से विगत दिनों शुरू होना था। इस बीच श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल मिश्र की अगुवाई में संगठन ने उक्त निर्माण कार्य के विरूद्ध बगावत के स्वर बुलंद कर होने लगे। पत्रकारों ने प्रकरण की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से करते हुए बता दिया कि पार्क की जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य कराया जाना हर नजरिये से नियम विरूद्ध है। यही नहीं, संगठन ने तो पार्क की जमीन पर सीतापुर प्रेस क्लब भवन के निर्माण हेतु स्वीकृत किए गए मानचित्र को भी गैर कानूनी ठहराया था और नक्शा स्वीकृत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। 

मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी लालबिहारी पाण्डेय को दिये हैं। उधर मुख्यमंत्री स्तर से इस मामले की अन्य जांचें पत्रांक पीजी 02616758 के तहत प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन उप्र तथा पत्रांक पीजी 02616749 के अंर्तगत प्रमुख सचिव नगर विकास व नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन उप्र को संदर्भित की गई हैं। सूत्रों की मानें तो जो जिला प्रशासन इस मामले में कल तक सीतापुर प्रेस क्लब की तरफ से पार्टी बन कर किसी भी सूरत में निर्माण कार्य कराने के प्रति कटिबद्ध दिखायी दे रहा था, वही अब मुख्यमंत्री कार्यालय का हुक्म बजाने में लगा है।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा जिलाधिकारी को इस प्रकरण में दिये गए ज्ञापन के पश्चात जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने भी सीतापुर प्रेस क्लब के भवन निर्माण के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन