Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ट्विटर पर यौन उत्पीड़न, फेसबुक पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म

एक अध्ययन में पता चला है कि ट्विटर पर उत्पीड़न के मामलों में बढ़ीत्तरी हो रही है और फेसबुक पर भारत का गलत नक्शा लगाने पर भारतीय नागरिकों ने फेसबुक के संस्थापक एवं सीईओ मार्क जकरबर्ग पर जमकर भड़ास निकाली है। 

एक अध्ययन में पता चला है कि ट्विटर पर उत्पीड़न के मामलों में बढ़ीत्तरी हो रही है और फेसबुक पर भारत का गलत नक्शा लगाने पर भारतीय नागरिकों ने फेसबुक के संस्थापक एवं सीईओ मार्क जकरबर्ग पर जमकर भड़ास निकाली है। 

नारीवादी कार्यकर्ता समूह वूमैन, एक्शन एंड द मीडिया (वैम) के अध्ययन के मुताबिक लगभग एक चौथाई के आस-पास युवा पुरुषों और महिलाओं को शारीरिक रूप से ऑनलाइन धमकी दी जाती है और एक चौथाई युवा महिलाओं का यौन उत्पीड़न होता है। द वर्ग की रपट के मुताबिक वैम को ट्विटर से अपनी रपट स्वीकार करने और प्रस्तुत करने की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही ट्विटर ने वैम से यह जानकारी मांगी है कि कौन किस प्रकार के ट्विटर अकाउंट और ट्वीट के खिलाफ शिकायत कर रहा है। यह भी पूछा है कि ट्विटर उत्पीड़ित लोगों की कैसे सहायता कर सकता है। वैम ने विशेष रूप से उत्पीड़न की 811 रपटों को ध्यान में रखकर अध्ययन किया। एक चौथाई रपटों में अभद्र भाषा जैसे कि नस्लवादी, लैंगिकवादी अथवा समलैंगिक लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां पाई गईं। 

दुनिया की अग्रणी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर भारत का गलत नक्शा लगाने पर भारतीय नागरिकों ने फेसबुक के संस्थापक एवं सीईओ मार्क जकरबर्ग पर जमकर भड़ास निकाली। नक्शे में जम्मू एवं कश्मीर को भारत के हिस्से के रूप में नहीं दिखाया गया है। फोर्ब्स के वेबसाइट पर प्रकाशित रपट के अनुसार, जकरबर्ग ने इसी सप्ताह मालावी में फेसबुक के इंटरनेट डॉट ऑर्ग की लांचिंग के बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर यह नक्शा पोस्ट किया था।

जकरबर्ग द्वारा पोस्ट किए गए इस नक्शे पर अनेक भारतीय नागरिक, जो जम्मू और कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हैं, काफी नाराज हुए। कुछ भारतीय नागरिकों ने तो तत्काल नक्शा न हटाए जाने की स्थिति में फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने तक की मांग कर डाली। जकरबर्ग ने बाद में इस पोस्ट को ही डिलीट कर दिया। भारत में इंटरनेट निरपेक्षता के समर्थक इंटरनेट डॉट ऑर्ग को लेकर पहले से ही जकरबर्ग और फेसबुक के खिलाफ हैं। फेसबुक ने दुनिया के कम विकसित देशों में मोबाइल पर कुछ चुनिंदा सामग्री के साथ मुफ्त इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की है।

सोशल साइट्स किस तरह गलत कार्यों का माध्यम बनती जा रही हैं, गाजियाबाद में एक सिपाही के बेटे द्वारा एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने की घटना से उजागर हुआ है। आरोपी की हरकतों से परेशान पीड़िता की पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही के बेटे के खिलाफ थाने में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि छात्रा से सिपाही के बेटे की दोस्ती कई साल पहले फेसबुक पर हुई थी। बाद नें दोनों वाट्सअप पर भी बातें करने लगे। गोविंदपुरम निवासी सिपाही का बेटा कुछ दिन पूर्व छात्रा को घर ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया। उसने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद वह वीडियो दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। बुधवार रात पीड़िता ने सिहानीगेट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने उसे दबोच लिया है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन