Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अब बच्चों का चैनल लाने की योजना बना रहा दूरदर्शन : राठौर

भाजपा शासित केंद्र सरकार में प्रकाश जावड़ेकर के बाद अब सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री राज्‍यवर्धन सिंह राठौर बच्चों के लिए अलग से एक चैनल होने की जरूरत महसूस कर रहे हैं। बताया गया है कि दूरदर्शन बच्चों के लिए भी चैनल लांच करने की योजना बना रहा है।

भाजपा शासित केंद्र सरकार में प्रकाश जावड़ेकर के बाद अब सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री राज्‍यवर्धन सिंह राठौर बच्चों के लिए अलग से एक चैनल होने की जरूरत महसूस कर रहे हैं। बताया गया है कि दूरदर्शन बच्चों के लिए भी चैनल लांच करने की योजना बना रहा है।

उन्होंने मीडिया से इस तरह की सूचना साझा करते हुए कहा है कि दूरदर्शन अब बच्चों के लिए एक अलग से चैनल लॉन्च करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा है कि हम अपने बच्चों के भविष्य और खुशहाली को लेकर चिंतित हैं। अभी तक बच्चों के लिए कोई भी राष्ट्रीय चैनल नहीं है। 

पिछले साल प्रकाश जावड़ेकर के नेतृत्व में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कामकाज शुरू हुआ तो जावड़ेकर ने बच्चों का एक चैनल अलग शुरू करने की सलाह दी थी। अधिक से अधिक दर्शकों को खींचने के लिए जावड़ेकर बच्चों के लिए चैनल शुरू करने के लिए उसी समय जुट चुके थे। वह डीडी पर एनिमेशन कार्यक्रमों का प्रसारण चाहते थे, जो युवाओं को आकर्षित करे। 

इसी वर्ष की शुरुआत में टर्नर इंटरनेशनल ने 24 घंटे के अंग्रेजी एक्शन और एनीमे ठिकाने टूनामी के लॉन्च के साथ भारत में बच्चों के मनोरंजन के अपने चैनलों का दायरा बढ़ा दिया था। यह चैनल टर्नर के मौजूदा ब्रांडों कार्टून नेटवर्क (सीएन) और पोगो पूरक है। पोगो को बच्चों के जीईसी के रूप में पोजिशन किया गया है, जबकि सीएन बच्चों के लिए कॉमेडी गंतव्य है। कार्टून नेटवर्क पहले एक्शन और एडवेंचर जॉनर से भरा था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन