Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत एक्सप्रेस से डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ वरुण कोहली का इस्तीफा!

हिंदी न्यूज चैनल Bharat Express से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक चैनल के डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ वरुण कोहली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि चैनल की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार वरुण कोहली ने हाल ही में अपना इस्तीफा सौंपा है। फिलहाल उनके इस्तीफे की वजह और अगली पारी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया गलियारों में चर्चा है कि वह जल्द ही किसी बड़े मीडिया संस्थान के साथ नई भूमिका में नजर आ सकते हैं।

मीडिया इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले वरुण कोहली की भारत एक्सप्रेस के साथ यह दूसरी पारी थी। वह सितंबर 2025 में दोबारा चैनल से जुड़े थे और उन्हें डायरेक्टर व ग्रुप सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले जनवरी 2023 में भी वह भारत एक्सप्रेस में सीईओ और डायरेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं।

भारत एक्सप्रेस से पहले वरुण कोहली Times Network में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ITV Network, Network18, HT Media, Amar Ujala, Mogae Media और Deccan Chronicle Holdings जैसी मीडिया कंपनियों में भी अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं।

वरुण कोहली के इस्तीफे की खबर के बाद मीडिया इंडस्ट्री में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन