Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी टीवी के प्रोग्राम ‘हर मोड़ पर डर’ पर एक्शन के लिए मामला पहुंचा मुख्य सचिव बीसीसीसी के पास

दिल्ली : जी टीवी के ‘फीयर फाइल्स’ (हर मोड़ पर डर) सीरियल के प्रसारण के खिलाफ पीएनआई न्यूज एजेंसी के कार्यकारी निदेशक मयंक जोगी की शिकायत को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। उनकी शिकायत पर एक्शन के लिए मुख्य सचिव बीसीसीसी को मामला अग्रसारित कर दिया गया है।

दिल्ली : जी टीवी के ‘फीयर फाइल्स’ (हर मोड़ पर डर) सीरियल के प्रसारण के खिलाफ पीएनआई न्यूज एजेंसी के कार्यकारी निदेशक मयंक जोगी की शिकायत को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। उनकी शिकायत पर एक्शन के लिए मुख्य सचिव बीसीसीसी को मामला अग्रसारित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मयंक जोगी ने सबसे पहले 24 अप्रैल 2015 को अपने ई-मेल पत्र से सचिवालय के ब्रॉड कास्टिंग विभाग में उप सचिव सोमवीर सिंह को इस संबंध में अवगत कराया था। उन्होंने उसे विचारार्थ आशीष सिन्हा, मुख्य सचिव ब्रॉडकास्ट कंटेंट कम्प्लेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) को उपयुक्त कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया है। उपसचिव का मानना है कि इस मामले पर तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए।

मुख्य सचिव आशीष सिन्हा को अग्रसारित उप सचिव का पत्र

उप सचिव को लिखे पत्र में पीएनआई न्यूज एजेंसी के कार्यकारी निदेशक मयंक जोगी ने जी टीवी पर ‘फीयर फाइल्स’ (हर मोड़ पर डर) प्रोग्राम के प्रसारण का विरोध करते हुए गंभीर आपत्ति जताई है। मयंक जोगी ने ब्रॉडकास्ट कंटेंट कम्प्लेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) को बताया है कि ‘फीयर फाइल्स’ (हर मोड़ पर डर) प्रोग्राम 25 अप्रैल 2015 से रात में 10:30 से 11:30 तक प्रसारित किया जा रहा है। इस सीरियल में अंधविश्वास को प्रोत्साहित एवं प्रचारित किया जा रहा है। 

उप सचिव ने अपना संस्तुति पत्र मुख्य सचिव आशीष सिह्ना के अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर के एडीजी एलआर विश्वनाथ एवं जोगी के करनाल (हरियाणा) स्थित स्थायी पते पर भी सूचनार्थ प्रेषित किया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन