Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सहारा वाले अभिजीत सरकार क्या खूब गाते हैं, देखें वीडियो

सहारा समूह के वरिष्ठतम पदाधिकारियों में से एक अभिजीत सरकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं. उनका अंदाज़-ए-बयां देखना-जानना हो तो ‘सरकारनामा’ देखिए. ‘सरकारनामा’ अभिजीत सरकार का एक ऐसा अनियतकालीन शो है जिसे वे तब पेश करते हैं जब उनका दिल कर जाए. कभी प्रेम के नाम, कभी देश को सलाम, कभी दोस्तों संग जाम. कह सकते हैं अभिजीत सरकार के दिल का आइना है ‘सरकारनामा’. 

वो जो महसूस करते हैं शिद्दत के साथ, उसे ही ‘सरकारनामा’ में उड़ेल कर सार्वजनिक कर देते हैं. इस बार की पेशकश ‘दोस्तों’ और ‘दोस्ती’ के नाम है… जब बात दोस्ती की होगी तो किशोर उम्र से लेकर जवानी दीवानी तक का जिक्र छिड़ेगा ही. उम्र के ऐसे मोड़ों पर गाना-बजाना से लेकर ढेर सारे धूम-धड़ाम माइलस्टोन के रूप में दर्ज होते हैं. यही कारण है कि अभिजीत सरकार ने दोस्तों और दोस्ती के नाम वाले इस ताजे ‘सरकारनामा’ की शुरुआत एक जोरदार फड़कते गाने-बजाने से की है. वेस्टर्न स्टाइल वाले पॉप म्यूजिक से सरोबार हिंदी गीत के लाइनों को ध्यान से सुनेंगे तो धीरे धीरे खुद ब खुद आप अपने दोस्तों और अपनी मस्ती की दुनिया में पहुंच जाएंगे…

इस बार के ‘सरकारनामा’ को दोस्तों के नाम करते हुए और दोस्तों तक पहुंचाते हुए उन्होंने जो संदेश भेजा है, वह इस प्रकार है-

जैसे भी हैं मेरे दोस्त, मेरी जान हैं . This edition of Sarkarnama is dedicated to all those “yaars” who made growing up fun. With no professional training & a phenomenal response to Holi songs, Sarkarnama brings you an array of rap and some soul soothing melodies. SARKARNAMA IS ONLY AN ARTISTIC EXPRESSION WHICH DOES NOT COINCIDE WITH MY PROFESSIONAL WORK IN ANY WAY (SOMETHING THAT I TAKE VERY SERIOUSLY). Hope you enjoy this edition in the company of your loving friends..

Cheers,
Abhijit Sarkar

ज्ञात हो, अभिजीत सरकार उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं. एशियन हाकी फेडरेशन के वाइस प्रेसीडेंट है. सहारा समूह में कारपोरेट कम्युनिकेशंस के हेड हैं. साथ ही स्पोर्ट्स और कारोपरेट रिलेशन्स के भी मुखिया है. सहारा इंडिया परिवार के सहारा फोर्स इंडिया के डायरेक्टर हैं अभिजीत सरकार. सहारा समूह में अभिजीत सरकार सहारा मीडिया के भी प्रमुख हैं. इनके अलावा वह दर्जनों संस्थाओं / समूहों / इवेंट्स / इंस्टीट्यूशन्स के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं.

तो सुनिए, अभिजीत सरकार क्या गा रहे हैं, क्या कह रहे हैं, कैसे जीवन को देख-जी रहे हैं…. दोस्तों के नाम म्यूजिकल ‘सरकारनामा’ देखने के लिए नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करें…

‘सरकारनामा’ के पुराने एपिसोड देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

वेलेंटाइन डे स्पेशल

रिपब्लिक डे स्पेशल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन