Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

उत्तराखंड से लॉन्च होने जा रहे इस नए मीडिया वेंचर से जुड़े पत्रकार शशि शेखर

Close-up portrait of a man with dark hair and black rectangular glasses, wearing a white collared shirt and a neutral expression.

पत्रकार शशि शेखर को लेकर सूचना है कि उन्होंने उत्तराखंड से लॉन्च होने जा रहे नए मीडिया प्लेटफार्म से पारी शुरू की है। इसकी जानकारी साझा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है-

नई पारी, नई उम्मीदें… एनकेबी टाइम्स के साथ!

करीब 21 वर्षों के पत्रकारिता सफर में दिल्ली में फ्रीलांसिंग से शुरुआत करने के बाद वर्ष 2005 में अमर उजाला, देहरादून से जुड़ा। इसके बाद करीब 19 वर्षों तक राष्ट्रीय सहारा, देहरादून में सेवाएं दीं। फिर नवोदय टाइम्स और उत्तर भारत लाइव के साथ काम करने का अवसर मिला।
अब इसी सफर में एक नया अध्याय जुड़ा है। एनकेबी टाइम्स के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं। न्यूज ऐप, पोर्टल और सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से डिजिटल मीडिया की दुनिया में आगे बढ़ रहे इस संस्थान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

इस अवसर पर अपने निवर्तमान संस्थान उत्तर भारत लाइव के एमडी एवं समूह संपादक श्री आशीष ध्यानी जी का हृदय से आभार। संस्थान में काम करने का अवसर देने और इस दौरान मिले अनुभवों एवं सहयोग के लिए उनका धन्यवाद। उत्तर भारत लाइव के साथ बिताया समय मेरे पत्रकारिता सफर का अहम हिस्सा रहेगा।

एनकेबी टाइम्स में वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष सिंह जी और श्री गणेश जोशी जी जैसे अनुभवी पत्रकारों के सानिध्य में काम करने और सीखने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस विश्वास और अवसर के लिए संस्थान का हार्दिक आभार।

आगे भी मेरा प्रयास रहेगा कि राष्ट्रहित, समाजहित और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दूं और आम आदमी की आवाज को मजबूती से उठाता रहूं।

मेरे सभी मित्रों, शुभचिंतकों और पाठकों से आत्मीय अनुरोध है कि इस नई पारी में भी अपना स्नेह, विश्वास और सहयोग पहले की तरह बनाए रखें।

नया मंच, नई ऊर्जा… लेकिन वही जुनून और वही जनसरोकार!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन