Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

इंडिया टीवी की एंकर मीनाक्षी जोशी को इस उपलब्धि के लिए सीधे भारत रत्न से नवाज देना चाहिए!

Election Commission of India voter ID card with a passport photo of Meenakshi Anand, showing her name, husband's name Akhilesh Anand, and gender female.

अशोक झा-

सिस्टम सबके लिए बराबर है… बस आपकी रीढ़ की हड्डी थोड़ी लचीली और फोन में अफसरों के नंबर होने चाहिए!

इंडिया टीवी की एंकर मीनाक्षी जोशी ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे देखकर देश की आम जनता या तो अपनी बदकिस्मती पर रो सकती है या फिर दफ्तरों के चक्कर में घिस चुकी अपनी चप्पलों को देख सकती है। यूपी में SIR की प्रक्रिया हुई और फाइनल लिस्ट में मीनाक्षी जोशी का नाम तो आया, लेकिन वोटर कार्ड में उनका सरनेम बदलकर चढ़ा दिया गया।

अब यहाँ से सत्ता और सिस्टम का असली जादू शुरू होता है। सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर मीनाक्षी जी एक ट्वीट दागती हैं। शाम 7 बजकर 16 मिनट पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उस ट्वीट पर संज्ञान लेते हैं। इसके बाद रात 8 बजकर 50 मिनट पर नोएडा के एसडीएम साहब खुद उनको पर्सनली फोन लगाते हैं और रात 9 बजकर 32 मिनट होते-होते सारा मामला हल हो जाता है। यानी 24 घंटे के अंदर SIR में हुई भारी गलती को ठीक कराने वाली वे देश की पहली भारतीय बन गईं।

A couple posing for a photo on the left, with a screenshot of tweets about voter ID on the right side.

सोचने वाली बात यह है कि जिस देश में 13 करोड़ आम वोटर्स अपनी नागरिकता और पहचान साबित करने के लिए सालों-साल तहसील और दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते अपनी चप्पलें घिस देते हैं, वहाँ सरकार समर्थक एक पत्रकार के लिए एसडीएम खुद आधी रात को कॉल मिलाकर सेवा में हाजिर हो जाता है और एक ही दिन में पूरा खेल निपट जाता है।

यह वही सिस्टम है जहाँ आम आदमी की अर्जी सालों तक धूल फांकती रहती है, लेकिन सत्ता की चाटुकारिता करने वालों के एक ट्वीट पर पूरा प्रशासनिक अमला हाथ बांधे खड़ा हो जाता है। प्रशासनिक गुलामी की इस अद्भुत फुर्ती और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए तो मीनाक्षी जोशी को सीधे भारत रत्न से ही नवाज देना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन