Connect with us

Hi, what are you looking for?

झारखंड

सोनिया गांधी के साथ एपस्टीन की AI तस्वीर पोस्ट करने को लेकर पत्रकार पंकज प्रसून पर FIR की चर्चा!

एपस्टीन फाइल्स का भूत भारत में लगातार अपना दायरा बढ़ा रहा है। एक तरफ सत्ता से जुड़े लोगों का नाम एपस्टीन के साथ जुड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सत्ता भक्ति का चश्मा लगाए कुछ व्यक्ति विपक्षी नेताओं का नाम एपस्टीन से जोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा चर्चा एक पत्रकार पर मुकदमे को लेकर सामने आई है। कहा जा रहा है कि इन पत्रकार महोदय ने एआई से जनरेट सोनिया गांधी की एक तस्वीर जेफ्री एप्सटीन के साथसाझा कर दी थी। जिसके बाद इन सज्जन पर झारखंड में मुकदमा दर्ज हुआ है। अब नया मुकदमा कर्नाटक से करवाने का इंतजाम जारी है। नीचे पढ़िए…


सुरेश चिपलुनकर-

सुना है कि एपस्टीन के साथ सोनिया की फर्जी फोटो फैलाने के कारण इस चाटुकार पत्तलकार पर झारखंड में केस दर्ज हो गया है, और संभवतः एकाध दिन में कर्नाटक में भी इस पर एफआईआर होने वाली है…

Left: a man in a suit shakes hands with a woman at a formal event; Hindi caption visible. Right: a social profile mock-up showing an avatar, name Pankaj Prasoon, follower/following counts, and personal details.

कांग्रेस ने बहुत देर कर दी है… दस साल पहले ही ऐसे तमाम फर्जियों को कोर्ट में घसीट देना चाहिए था… ये जो व्हाट्स एप छाप फारवर्ड फेंकने वाले झूठे अंकल लोगों की फौज खड़ी हो गई है, वह खरपतवार समय से नष्ट हो जाती…

भाजपा की आईटी सेल ने 2010 से सोशल मीडिया पर जो झूठ फैलाने, फर्जी खबरें डालने, फोटो मॉर्फिंग करके किसी को भी बिना सबूत, बिना तथ्य के बदनाम करने की जो मुहिम चलाई थी, वह अब पिछले 15 साल में एक बड़ी गटर के रूप में तब्दील हो गई है… अब जिस अंकल के मुंह में जो आए, वो चरस के नशे में बके चला जा रहा है, फारवर्ड ठेल रहा है, बिना वेरिफाई किए, बिना कोई डॉक्यूमेंट दिए वीडियो बनाए जा रहे हैं जिन्हें तमाम मूर्ख आगे बढ़ाए चले जा रहे हैं.. इसे रोकना होगा.. अक्ल ठिकाने लगानी होगी.

बहरहाल, देर से ही सही.. लेकिन कहीं से तो सफाई की शुरुआत करनी ही पड़ेगी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन