Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

बतौर एंकर इस न्यूज़ चैनल से जुड़ीं कनिका अरोड़ा, गुलशन कुमार ने छोड़ा बीबीसी!

मीडिया जगत में पत्रकारों की नई जिम्मेदारियों और करियर में बदलाव की खबरों के बीच कनिका अरोड़ा और गुलशन कुमार ने अपने पेशेवर सफर से जुड़े अहम अपडेट साझा किए हैं…


कनिका अरोड़ा की News1India में नई पारी

कनिका अरोड़ा ने News1India में सीनियर एंकर/प्रोड्यूसर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह अपने पेशेवर सफर के इस नए अध्याय को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने नए अवसरों और अनुभवों के साथ आगे बढ़ने तथा लगातार सीखते रहने की इच्छा भी जताई।


गुलशन कुमार ने BBC और कलेक्टिव न्यूज़रूम छोड़ा

पत्रकार गुलशन कुमार वांकर ने BBC और कलेक्टिव न्यूज़रूम (CNR) के साथ अपना सफर समाप्त कर दिया है। वह हाल ही में निजी कारणों से पुणे चले गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दिल्ली में बिताए 11 साल से अधिक के दौरान उन्हें अलग-अलग विषयों पर काम करने और पत्रकारिता के विविध अनुभव हासिल करने का अवसर मिला।

गुलशन कुमार ने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े रहते हुए की थी। इसके बाद उन्होंने BBC और कलेक्टिव न्यूज़रूम में काम किया। अपने नौ साल से अधिक के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने BBC News और CNR के प्रति आभार जताया।

इस दौरान उन्होंने कार, अंतरिक्ष, युद्ध, महामारी, तकनीक, राजनीति, अर्थव्यवस्था और जीवन से जुड़े तमाम विषयों पर रिपोर्टिंग की। उन्होंने खबरें लिखने, रिकॉर्ड करने, संपादित करने और प्रकाशित करने के साथ कैमरे के सामने और उसके पीछे भी काम किया। मल्टीमीडिया पत्रकारिता में भी उन्होंने अपने अनुभव को विस्तार दिया।

गुलशन कुमार ने बताया कि वह अपने अगले पेशेवर कदम की शुरुआत करने से पहले कुछ समय का विराम लेना चाहते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन