Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एसोसिएटेड प्रेस से जुड़े फरहान, शारिक खान की ब्लूमबर्ग से नई पारी!

फरहान सईद मसूदी ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) में फोटो एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। फरहान सईद मसूदी ने अपनी नई भूमिका की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति उनके लिए खास मायने रखती है।

कई साल पहले श्रीनगर स्थित एपी के कार्यालय जाने के दौरान वहां दीवारों पर लगी तस्वीरों ने उन्हें काफी प्रभावित किया था। उस समय उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन वह खुद इस संस्थान का हिस्सा बनेंगे।


वहीं, शारिक खान ने इसी सप्ताह ब्लूमबर्ग न्यूज में काम शुरू किया है। दुबई में रहते हुए वह मध्य पूर्व के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करेंगे। उन्हें दुबई में मिडिल ईस्ट एनर्जी कॉरेस्पॉन्डेंट नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में बड़े बदलावों के इस दौर में पत्रकारिता करना उत्साहजनक होने के साथ चुनौतीपूर्ण भी है।

ब्लूमबर्ग न्यूज से जुड़ने से पहले शारिक खान समाचार एजेंसी रॉयटर्स के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने बेंगलुरु से न्यूयॉर्क तक के अपने पेशेवर सफर को याद करते हुए रॉयटर्स के सहयोगियों और खबरों के लिए जानकारी देने वाले सूत्रों के प्रति आभार जताया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन