Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

एपस्टीन फाइल्स में हरदीप पुरी की नई तस्वीर, “डेलीगेशन” वाले दावे पर फिर उठे सवाल

Two men sit across from each other at a floral tablecloth, in a luxurious room, seeming to discuss something.

नई दिल्ली। जेफ्री एपस्टीन मामले से जुड़े अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के दस्तावेजों में एक तस्वीर सामने आई है, जिसे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से जोड़कर देखा जा रहा है। DOJ की वेबसाइट पर Data Set 9 में फाइल संख्या EFTA01191294 के रूप में मौजूद इस तस्वीर में एक सजे हुए कमरे में फूलों वाले मेजपोश से ढकी मेज के दो ओर दो व्यक्ति बैठे बातचीत करते दिख रहे हैं। फ्रेम में कोई तीसरा व्यक्ति नज़र नहीं आता। एपस्टीन फाइलों का स्वतंत्र इंडेक्स बनाने वाली एक वेबसाइट ने EFTA01191294 समेत छह तस्वीरों को हरदीप सिंह पुरी से जुड़ी फाइलों में सूचीबद्ध किया है।

यह तस्वीर इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि पुरी लगातार कहते रहे हैं कि एपस्टीन से उनकी मुलाकातें केवल प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के तौर पर हुईं। फरवरी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि IPA में उनके बॉस टेर्जे रॉड-लार्सन एपस्टीन को जानते थे और वे उनसे प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के तौर पर केवल कुछ मौकों पर, अधिकतम 3 या 4 बार ही मिले थे। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि उनकी कभी अकेले या व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई।

ईमेल पहले ही खड़े कर चुके थे सवाल

DOJ ने 30 जनवरी को एपस्टीन से जुड़े लाखों पन्ने जारी किए थे। द वायर के मुताबिक ये ईमेल जून 2014 से जून 2017 तक, करीब तीन साल के हैं, और इनमें एपस्टीन के न्यूयॉर्क स्थित आवास पर कम से कम तीन पुष्ट बैठकों का ज़िक्र है। सभी बैठकें एपस्टीन की सहायक लेस्ली ग्रॉफ के ज़रिए तय की गईं और 9 ईस्ट 71st स्ट्रीट स्थित आवास पर हुईं। रिकॉर्ड के अनुसार पुरी 4 फरवरी 2015, 6 जनवरी 2016 और 19 मई 2017 को एपस्टीन के मैनहैटन वाले घर गए। यह तब की बात है जब एपस्टीन 2008 से पंजीकृत यौन अपराधी था।

ईमेल की भाषा पर भी सवाल उठे। एक ईमेल में पुरी ने एपस्टीन के “exotic island” का ज़िक्र करते हुए उसे “have fun” कहा, जिसे पुरी ने इंटरव्यू में अपना आम इस्तेमाल किया जाने वाला जुमला बताया।

विपक्ष का हमला

कांग्रेस ने एपस्टीन से कथित संबंधों को लेकर पुरी के इस्तीफे की मांग की थी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया था कि पुरी एपस्टीन से डेलिगेशन के साथ नहीं, बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता के तौर पर अकेले मिले थे।

पुरी का पक्ष

पुरी ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। उनका कहना रहा है कि बातचीत कारोबारी निवेश को लेकर थी और उस समय उनका मुख्य संपर्क लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन से था। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें एपस्टीन की गतिविधियों में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

ये लिंक देखा जाए-

https://www.justice.gov/epstein/files/DataSet%209/EFTA01191294.pdf

हरदीप पुरी कहते आये हैं कि एपस्तीन से केवल डेलीगेशन के साथ मुलाकातें हुई हैं अकेले में नहीं. अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने एपस्तीन के साथ उनके “डेलीगेशन” मीटिंग की सच्चाई उजागर कर दी.

-प्रशांत टंडन वरिष्ठ पत्रकार

लेकिन पुरी साहब तो कह रहे थे कि एप्स्टीन से उनकी सीधी मुलाक़ात कभी नहीं हुई थी, फिर अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने यह किसकी तस्वीर लगाई है और क्यों?

लिंक https://www.justice.gov/epstein/files/DataSet%209/EFTA01191294.pdf

-अशोक कुमार पांडेय (वरिष्ठ लेखक और पत्रकार)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन