Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

दैनिक भास्कर भोपाल में महिला मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए नौकरी का मौका!

दैनिक भास्कर ग्रुप ने भोपाल में सीनियर वीडियो प्रोड्यूसर पद के लिए वैकेंसी निकाली है। इस पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास कम से कम पांच साल का अनुभव होना जरूरी है।

यह भर्ती ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म DB Digital (दैनिक भास्कर न्यूज ऐप) के लिए की जा रही है। कंपनी को ऐसे वीडियो प्रोड्यूसर की तलाश है, जिन्हें स्टोरीटेलिंग, स्क्रिप्टिंग, वीडियो प्रोडक्शन और टीम मैनेजमेंट का अनुभव हो।

चयनित उम्मीदवार की जिम्मेदारी पाठकों और दर्शकों की रुचि के अनुसार खबरों को प्राथमिकता देने, न्यूज सेंस के आधार पर कंटेंट तैयार करने और मीडिया इंडस्ट्री के नए रुझानों से अपडेट रहने की होगी। इसके अलावा, आकर्षक विजुअल स्टोरी तैयार करना, वीडियो प्रोजेक्ट की योजना बनाना और उन्हें तेजी से पूरा करना, प्रभावी स्क्रिप्ट लिखना तथा ग्राफिक्स और विजुअल एलिमेंट्स की समझ रखना भी इस पद की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है।

कंपनी को ऐसे उम्मीदवार की भी तलाश है, जिसे एंकरिंग और वॉयस ओवर का अच्छा अनुभव हो। लिखित और मौखिक संवाद कौशल के साथ टीम संभालने का अनुभव भी अनिवार्य बताया गया है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन