Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

आदर्श प्रताप सिंह, अक्षिता प्रियदर्शिनी, प्रतीक्षा और चितवन शर्मा के बारे में सूचनाएं

मीडिया जगत में पत्रकारों और मीडिया पेशेवरों के नई जिम्मेदारी संभालने का सिलसिला जारी है। इनमें आदर्श प्रताप सिंह, अक्षिता प्रियदर्शिनी, प्रतीक्षा और चितवन शर्मा का नाम शामिल है। पढ़ें इन चारों के बारे में नया अपडेट क्या है?…


आदर्श प्रताप सिंह ने NDTV India में सोशल मीडिया प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू की है। आदर्श इससे पहले एबीपी नेटवर्क, डेलीहंट और इनशॉर्ट्स के साथ भी काम कर चुके हैं।


वहीं, अक्षिता प्रियदर्शिनी ने NDTV में सीनियर प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली है। नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री प्राप्त अक्षिता की लिंक्डइन प्रोफाइल में पूर्व अनुभव इंडिया टीवी, कलेक्टिव न्यूजरूम और बीबीसी में बतौर कंसल्टेंट शो किया गया है।


प्रतीक्षा ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने अपनी पेशेवर यात्रा में सहयोग देने वाले लोगों के प्रति आभार जताते हुए नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जाहिर किया है।


उधर, चितवन शर्मा ने Times Internet के एजुकेशन प्लेटफॉर्म ET Education में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम शुरू किया है। उन्होंने अपनी नई भूमिका को शिक्षा जगत की घटनाओं और मुद्दों को प्रभावी कहानियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का अवसर बताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन