Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

मजीठिया : राजस्थान में भी बजा बिगुल, राज्यपाल-मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

पहली मई मज़दूर दिवस पर मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू कराने के लिए राजस्थान ने बिगुल बजा दिया है। शुक्रवार को जयपुर में नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया ) और जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार ) ने राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को ज्ञापन दिया।

पहली मई मज़दूर दिवस पर मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू कराने के लिए राजस्थान ने बिगुल बजा दिया है। शुक्रवार को जयपुर में नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया ) और जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार ) ने राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को ज्ञापन दिया।

जार की सभी जिला इकाइयों ने पूरे 33 ज़िलों में जिला कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री के नाम ये ज्ञापन सौपे है। उनसे सुप्रीम कोर्ट के 28 अप्रैल 15 के फैसले को  लागू कराने का अनुरोध किया। इसके अनुसार ईमानदार लेबर इंस्पेक्टर की जल्दी से जल्दी नियुक्ति करने, मीडिया संस्थानों को पाबंद करें की केस का निपटारा होने तक पत्रकारों का तबादला नही किया जाए , उन्हें प्रताडित नहीं करने  की मांग की। 
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया )  की तरफ से ये ज्ञापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा और जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार )  की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने दिया। 
3 को जयपुर में राज्य स्तरीय सभा 
मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू कराने और  आगे की रणनीति बनाने के लिए 3 मई को दिन में 12. 30 बजे पिंकसिटी प्रेस क्लब में राज्य स्तरीय सभा बुलाई गई है। इसमें  राज्य के सभी पत्रकारो को आमंत्रित किया गया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट में  पत्रकारो की पैरवी कर रहे सीनियर एडवोकेट परमानन्द पाण्डेय आएंगे। वे पत्रकारो की आशंकाओ के जवाब भी देंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन