Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वाराणसी में जनसंदेश की खबरें चुरा रहे जागरण और आईनेक्स्ट, शर्म उनको मगर नहीं आती

वाराणसी : जागरण और आईनेक्स्ट के मालिक एक हैं। बनारस में ये दोनों ही अखबार जनसंदेश टाइम्स में छपी खबरों की धड़ल्ले से चोरी कर रहे हैं। ये अखबार न सिर्फ खबरों की एंगिल चुरा रहे हैं, बल्कि तथ्य भी चोरी कर रहे हैं। 

वाराणसी : जागरण और आईनेक्स्ट के मालिक एक हैं। बनारस में ये दोनों ही अखबार जनसंदेश टाइम्स में छपी खबरों की धड़ल्ले से चोरी कर रहे हैं। ये अखबार न सिर्फ खबरों की एंगिल चुरा रहे हैं, बल्कि तथ्य भी चोरी कर रहे हैं। 

जनसंदेश की खबरों को टीपने का जागरण का इतिहास काफी पुराना है, लेकिन शर्म इन्हें नहीं आती। दरअसल, बनारस में काम करने वाले रिपोर्टर से लेकर संपादकीय प्रभारी तक अपनी नाक ऊंची करने के लिए आए दिन जनसंदेश की खबरें चोरी करते और कराते रहे हैं। खबरों को चोरी करने का ताजातरीन उदाहरण दो मई (शनिवार) का अखबार है। 

जागरण में पृष्ठ संख्या आठ पर बनारसी तुलसी की रिपोर्ट छपी है। यही खबर 28 अप्रैल को जनसंदेश के वाराणसी संस्करण में मुख्य उप संवाददाता जितेंद्र श्रीवास्तव के नाम से छप चुकी है। दो मई को ही आईनेक्स्ट के पेज नंबर सात पर नेपाल त्रासदी से जुड़ी चाइना बाजार की खबर छपी है। यह खबर 29 अप्रैल को जनसंदेश टाइम्स के वाराणसी संस्करण में छप चुकी है। यह रिपोर्ट भी मुख्य उप संवाददाता जितेंद्र श्रीवास्तव के नाम से छपी है। 

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. anuj kumar

    June 13, 2015 at 10:51 am

    jansandesh ka nkl krne nkli* ho jayenge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन