Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत, विन्नी, पायल, कुनाल, लूथरा, लोकेंद्र, सुधीर, विनय, अनुराग, अनूप, प्रणेश, गौतम, दिलीप, मृत्युंजय, सुनील के बारे में सूचनाएं

भारत भूषण को एडिटर और विन्‍नी गंजू को सीओओ के पद पर नियुक्‍त करने के बाद पत्रिका ग्रुप की कैच न्‍यूज ने अब पायल पुरी और कुनाल मजूमदार को अपने यहां नियुक्‍त किया है। मीडिया के क्षेत्र में करीब 19 साल का लंबा अनुभव रखने वाली पायल पुरी लाइफ स्‍टाइल और फीचर्स से संबंधित स्‍टोरी की जिम्‍मेदारी संभालेंगी। पुरी पांच सालों तक भारत में कोस्मोपोलिटन मैग्जीन की एडिटर रह चुकी हैं। इसके अलावा वे इंडिया टुडे की की ट्रवेल प्लस में एग्जीक्‍यूटिव एडिटर भी रह चुकी हैं। कुनाल मजूमदार को कैच में एडिटर आफ आपरेशंस और स्पीड न्यूज डेस्क की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

राजस्थान पत्रिका में छिंदवाडा के संपादक हर्मेंद्र लूथरा का स्थानांतरण होशंगाबाद कर दिया गया है। उनकी जगह इंदौर से लोकेंद्र सिंह चौहान को छिडवाडा भेजा जा रहा है। होशंगाबाद के संपादक का पद काफी दिनों से खाली था जब यहां से सुधीर निगम का स्थानांतरण उदयपुर कर दिया गया था।

दैनिक जागरण धनबाद यूनिट के मुख्य संवाददाता विनय शंकर झा का प्रमोशन हुआ है। प्रबंधन ने झा को उप समाचार संपादक बनाया है। झा के अलावा संपादकीय में अनुराग दीक्षित को उप मुख्य उप संपादक, अनूप मिश्रा को मुख्य संवाददाता, प्रणेश कुमार को उप मुख्य उप संपादक, गौतम कुमार ओझा को वरीय उप संपादक, दिलीप सिन्हा को उप मुख्य संवाददाता, मृत्युंजय पाठक को उप मुख्य संवाददाता और सुनील कुमार को वरीय उप संपादक बनाया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. dilip

    May 28, 2015 at 4:37 pm

    badhai ho

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन