Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार अजित उज्जैनकर की ‘जीफाइल्स’ में वापसी, बने रोविंग एडिटर

वरिष्ठ खोजी पत्रकार डॉ. अजित उज्जैनकर 1 दिसंबर 2026 से गवर्नेंस पत्रिका ‘जीफाइल्स’ में रोविंग एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह पहले यहां चीफ ऑफ ब्यूरो (मुंबई) रह चुके हैं।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अजित उज्जैनकर

मुंबई : वरिष्ठ खोजी पत्रकार डॉ. अजित उज्जैनकर एक बार फिर प्रतिष्ठित गवर्नेंस पत्रिका ‘जीफाइल्स’ (Gfiles) के साथ नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह 1 दिसंबर 2026 से संस्थान में ‘रोविंग एडिटर’ (Roving Editor) की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।

गौरतलब है कि अजित उज्जैनकर का ‘जीफाइल्स’ से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी वह इस पत्रिका में लंबे समय तक ‘चीफ ऑफ ब्यूरो (मुंबई)’ जैसे अहम पद पर सेवाएं दे चुके हैं। अब वह बतौर रोविंग एडिटर संस्थान में वापसी कर रहे हैं।

पत्रकारिता जगत में लंबा अनुभव रखने वाले अजित उज्जैनकर ने प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक, तीनों माध्यमों में काम किया है। अपने करियर के दौरान वह ईटीवी, जी न्यूज-जी 24 तास, टाइम्स नाउ, न्यूज24 और टीवी9 जैसे प्रमुख टीवी मीडिया संस्थानों में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

इसके अलावा वह न्यू कॉन्सेप्ट मीडिया, क्रॉस मीडिया और worldnews.com, Taazakhabarnews.com जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ DailyMail.co.uk, वॉशिंगटन पोस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) जैसे संस्थानों में प्रकाशित खबरों में इनपुट देते रहे हैं।

अपनी पैनी खोजी खबरों, खासकर इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म और स्पेशल रिपोर्ट्स के लिए पहचाने जाने वाले अजित उज्जैनकर ने पत्रकारिता विषय में पीएचडी की है।

माना जा रहा है कि अजित की वापसी से ‘जीफाइल्स’ की संपादकीय टीम को और मजबूती मिलेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास