Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज़ी न्यूज़ से इस्तीफा देकर एग्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में न्यूज़24 पहुंचे प्रतिभाशाली एंकर अखिलेश आनंद!

टीवी न्यूज़ की दुनिया के बड़े चेहरे अखिलेश आनंद ने News24 जॉइन कर लिया है. पहले वो Zee News में थे जहाँ से उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया. अखिलेश आनंद ने बतौर Executive Editor न्यूज़24 जॉइन किया है. यहाँ वो प्राइम टाइम का सबसे इम्पोर्टेंट स्लॉट यानी 9 PM बुलेटिन करेंगे.

अखिलेश आनंद पिछले 22 सालों से टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP News में 10 साल लंबी पारी खेली. एबीपी न्यूज़ में अखिलेश रात 8 बजे The Inside Story के नाम से शो करते थे. वो बेहद मशहूर शो घंटी बजाओ के भी फेस रहे.

एबीपी न्यूज़ के फ्लैगशिप शो कौन बनेगा प्रधानमंत्री और कौन बनेगा मुख्यमंत्री के सर्वाधिक एपिसोड अखिलेश आनंद ने ही होस्ट किए हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने महाभारत एक्सप्रेस के नाम से हिंदुस्तान भर में बाय रोड 35000Km घूमकर सबसे बड़ा इलेक्शन शो किया था.

दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़े लिखे अखिलेश इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड समेत NT Award और ENBA अवार्ड से कई बार सम्मानित किया जा चुका है. दिल्ली हिंदी अकादमी से भी वो पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं. करियर के शुरुआती दौर में अखिलेश आउटलुक मैगज़ीन, नवभारत टाइम्स, हिंदुस्तान और दैनिक जागरण के लिए भी स्वतंत्र लेखन कर चुके हैं।

पत्रकारों पर लगते दलाली के दाग के बीच अखिलेश आनंद ने अभी भी अपनी छवि निष्पक्ष पत्रकार की बरकरार रखी है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन