Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘एंटिलिया’ की बाहरी दीवार पर ख़त्म हो जाती है NDTV की सीमा

पत्रकार और एक बुलंद इन्सान निखिल वागले ने ट्वीट किया है कि NDTV के बिग फाइट नामके कार्यक्रम में “अम्बानी” के बारे उनके वक्तव्य को डिलिट कर दिखाया गया। यह कार्यक्रम रोडरेज/ सड़क पर कुचल कर मार दिये जाने वाली घटनाओं और व्यवस्था द्वारा उस पर की जा रही कार्रवाई के बाबत था।

आपकी स्मृति में हो कि कुछ महीनों पहले एक समाचार आया था कि मुकेश अंबानी के बेटे की गाड़ी से कुचलकर दो फुटपाथी दुनिया छोड़ गये थे। यह मामला मीडिया से गधे के सिर पर सींग की तरह ग़ायब हो गया। किसी को कुछ नहीं पता कि फिर कुचलने वाले का क्या हुआ?

निखिल वागले ने यही बात उठाई थी । इससे पता चला कि NDTV की भी एक सीमा है, जो “एंटिलिया” कोठी की बाहरी दीवार पर ख़त्म हो जाती है!

शीतल पी सिंह की पोस्ट पर प्रभात त्रिपाठी एक सूचनापरक टिप्पणी करते हैं – ‘शायद कुचला नहीं गया था, टक्कर हुई थी अम्बानी की गाड़ी और एक पारसी की औडी क्यू 3 गाड़ी में। सप्ताह भर में ही पारसी परिवार ने क्यू 5 ले ली थी। स्पष्टीकरण भी दिया था कि अपने पैसों से खरीदी है।

शीतल पी सिंह के एफबी वॉल से

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन