Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी को फिर मिला सेवा विस्तार!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी को एक बार फिर सेवा विस्तार दे दिया है। शासन द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, उनका कार्यकाल 1 मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

अवनीश अवस्थी, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और मुख्यमंत्री के प्रशासनिक कार्यों में सलाहकार के रूप में योगदान दे रहे हैं। इससे पहले भी उनके कार्यकाल का विस्तार किया गया था, जो 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी था। अब राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उनके कार्यकाल की निरंतरता एक वर्ष और बढ़ा दी गई है।

20 फरवरी 2026 को नियुक्ति अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह विस्तार वित्त विभाग की सहमति के क्रम में किया गया है। आदेश पर विशेष सचिव विजय कुमार के डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज हैं।

अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रशासनिक अनुभव और समन्वय की भूमिका के लिए जाना जाता है। उनके सेवा विस्तार को सरकार की निरंतरता और प्रशासनिक स्थिरता के तौर पर देखा जा रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी को फिर मिला सेवा विस्तार.. रिटायर्ड आईएएस और मुख्यमंत्री के बेहद करीबी अफसरों में गिने जाने वाले अवनीश अवस्थी को एक बार फिर से सेवा विस्तार मिल गया है.. राज्यपाल ने अगले 1 साल तक अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद पर बनाए रखने की स्वीकृति दी है.. राज्यपाल ने अगले साल 28 फरवरी तक के लिए उन्हें सेवा विस्तार दे दिया है..अवनीश अवस्थी के पास कुछ तो जादू है जो बहुत से लोगों के तंत्र-मंत्र को फेल कर रहा है..

-विवेक त्रिपाठी

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन