Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

गोरखपुर में वेब मीडिया कंटेंट मानेटाइजेशन वर्कशाप 15 मई को, आप भी आएं

गोरखपुर प्रेस क्लब ने 15 मई को नेटवीरों के लिए कंटेंट मानेटाइजेशन वर्कशाप का आयोजन किया है. वेब मीडिया फील्ड में सक्रिय लोग इस वर्कशाप में शिरकत कर अपने कंटेंट के माध्यम से पैसे कमाने का गुर सीख सकते हैं. कार्यक्रम का आयोजक गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब है. आयोजन स्थल है प्रेस क्लब सभागार. आयोजन तिथि 15 मई और समय 11 बजे दिन है. आयोजन के मुख्य वक्ता यशवंत सिंह हैं जो दिल्ली स्थित वरिष्ठ पत्रकार हैं. साथ ही चर्चित वेबसाइट भडास4मीडिया डाट काम के सीईओ और एडिटर हैं. यशवंत सिंह इससे पहले दिल्ली में देश भर के नेटवीरों के लिए कंटेंट मानेटाइजेशन वर्कशाप का आयोजन कर चुके हैं जिसकी सराहना प्रत्येक भागीदार ने की.

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक चौधरी और महामंत्री पंकज श्रीवास्तव ने एक बयान जारी गोरखपुर और आसपास के जिले के सभी पत्रकारों, ब्लागरों, नेटवीरों से इस आयोजन में शिरकत करने का अनुरोध किया. आयोजन हेतु मामूली रजिस्ट्रेशन फीस रखा गया है.  अशोक चौधरी और पंकज श्रीवास्तव ने बयान जारी कर कहा- ”साथियों, इस आयोजन में आप सभी पत्रकार साथियों की भागीदारी जरूरी है। आयोजन का लक्ष्य वेब की दुनिया में अपनी क्षमता के बेहतर प्रकाशन के लिए साथियों को एक मंच उपलब्ध कराना जहां कीर्ति के साथ साथ अर्थोपार्जन के अवसर भी हैं। इस आयोजन में गैर पत्रकार साथी भी भागीदार हो सकते हैं। आयोजन में शामिल होने के इच्छुक साथी इन फोन नंबरों 09415356434 (अशोक चौधरी) और 08858548721 (पंकज श्रीवास्तव) पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा लें।”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन